Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-सोनपुर में मैट्रिक परीक्षा के 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 75 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित 

जनवाद टाइम्स 20 February 2024
Bihar News-A total of 75 candidates remained absent at 6 examination centers of matriculation examination in Sonpur.
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सारण/सोनपुर ।
प्रथम पालियों में 8 परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में हुई निष्कासित ,लड़कियां बन रही आत्मनिर्भर

सोनपुर । मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन सोनपुर के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चौथे दिन प्रथम पाली में 48 जब कि दुतीय पाली में 27 परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में कुल 75 परीक्षार्थी निष्कासित की गयी । कदाचार मुक्त परीक्षा के लेकर प्रशासन ने हर केंद्र पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को तैनात कर दी थी ।

Bihar News-A total of 75 candidates remained absent at 6 examination centers of matriculation examination in Sonpur.सोनपुर एसपीएस सेमीनरी ,शिशु संघ हाई स्कूल ,शिव दुलारी हाई स्कूल ,गर्ल हाई स्कूल पहाड़ीचक ,पीआर कॉलेज सोनपुर ,रामसुंदर दास महिला कॉलेज सोनपुर में सोमवार के दिन प्रथम व दुतीय पाली मेंसमाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गई । जिसमें सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ,डीएसपी नवल किशोर ,डीसीएलआर सहित अन्य अधिकारियों ने 6 परीक्षा केंद्रों का दौरा कर चल रहे परीक्षा का जायजा लिया। इस संबंध में बताया गया कि प्रथम पाली में कुल 8 परीक्षार्थियों को पीआर कॉलेज में नकल करने के आरोप में निष्कासित किया दिया । सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को संपन्न करने के लिए सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने चल रहे परीक्षा केंद्रों पर दौड़ा करते रहे । सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने बताया कि चौथे दिन परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। एसडीओ ने बताया कि छह परीक्षा केंद्रों में कुल प्रथम पाली में 3179 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था जिसमें 3117 परीक्षार्थी परीक्षा दी । 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में 2760 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था जिसमें 2733 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 8 परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में पीआर कॉलेज से निष्कासित हुई है । छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 5933 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था जिसमें 5850 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में यह देखा गया कि अधिकांश परीक्षार्थी स्वयं घर से परीक्षा देने के लिए पहुंच रहे हैं। यह बदलते माहौल मे स्वयं आत्मनिर्भर बनकर समाज को दिखा रही हैं कि लड़कियां लड़के से कम नही है । सोनपुर में सभी 6 परीक्षा केंद्र में पहुंच रहे हैं । परीक्षार्थी आपस में तालमेल बैठाकर एक साथ ही वह वाहन में बैठकर प्रतिदिन परीक्षा केंद्र पर पहुंचते हैं और परीक्षा देने के बाद वापस घर लौट जा रहे हैं । अब लड़के से कहीं लड़कियां हर क्षेत्र में आगे की ओर बढ़ रही है । कुछ ऐसे परीक्षार्थी हैं जो अपने घर के परिजनों या आसपास के लोगों के साथ आ रहे हैं लेकिन अधिकांश परीक्षार्थी बेझिझक परीक्षा देकर वापस लौट जा रहे हैं ।

Bihar News-A total of 75 candidates remained absent at 6 examination centers of matriculation examination in Sonpur. छात्रों का मनोबल बढ़ाते देख कर ही अब उनके अभिभावक भी तनाव मुक्त नजर आ रहे हैं। समाज के लोगों को महिलाओं को आगे बढ़ाने और लड़कियों को आत्म बाल बढ़ाने के लिए उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके ।

Post navigation

Previous: Agra News वनस्थली महाविद्यालय में स्मार्टफोन प्राप्त करने के पश्चात खिले चेहरे
Next: Prayagraj News :जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.