Bihar News भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में 8 लोग घायल

Bihar News भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में 8 लोग घायल
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिले के दो थाना क्षेत्रों में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी संघर्ष एवं गोलीबारी में करीब 8 लोगों के घायल होने की खबर है । सभी घायलों की चिकित्सा जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में की जा रही है ।

IMG 20230717 WA0200सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । मिली जानकारी के अनुसार नौतन थाना के गहरी गम्हरिया ग्राम में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प व फायरिंग में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए।सभी घायल कारी शर्मा के पक्ष के बताए गए हैं।

Bihar News भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में 8 लोग घायल

बताया जाता है कारी शर्मा एवं किशोरी साह के बीच करीब 18 बीघा जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाह चली आ रही है । वहीं नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतनवा गांव में भूमि विवाद को लेकर कोई संघर्ष एवं फायरिंग में 2 लोग घायल बताए गए हैं ।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग की गई बंदूक को भी बरामद कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बताते चलें कि पश्चिम चंपारण में भूमि विवाद आजकल एक बड़ी समस्या के रूप में उभरने लगी है।

You may have missed