Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जनवाद टाइम्स 26 January 2025
Bihar News 76th Republic Day celebrations were held with great fervour
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

 

76 वां गणतंत्र दिवस समारोह संपूर्ण जिला क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय महाराजा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में श्री जनक राम, मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण द्वारा गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया गया तथा झंडोत्तोलन किया गया।IMG 20250126 WA0179

इस अवसर पर सांसद, डॉ0 संजय जायसवाल, महापौर, नगर निगम, बेतिया, श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, पुलिस उप महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र, हर किशोर राय, जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, विनोद कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती बेबी कुमारी, श्रीमती निधि राज, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, गणमान्य व्यक्ति, मीडिया प्रतिनिधिगण, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।IMG 20250126 WA0187

मुख्य समारोह स्थल के उपरांत समाहरणालय प्रांगण में जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। विकास भवन में उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेतिया में पुलिस अधीक्षक, शौर्य सुमन द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इसके साथ ही सभी कार्यालय प्रधान द्वारा अपने कार्यालय तथा आवंटित महादलित बस्तियों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया गया।IMG 20250126 WA0181

मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम में माननीय प्रभारी मंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम में पश्चिम चम्पारण जिला के योगदान एवं बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही जिले में क्रियान्वित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित उपलब्धियों को साझा किया।Bihar News 76th Republic Day celebrations were held with great fervour

गणतंत्र दिवस समारोह में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला कृषि कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति, जिला पंचायती राज कार्यालय, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कार्यालय, जिला मद्य निषेध कार्यालय, नगर निगम, बेतिया, जीविका कार्यालय, आइसीडीएस कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बाल संरक्षण इकाई आदि विभागों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गयी।

Post navigation

Previous: Bihar News- आज नये बरांटी थाना परिसर मे भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को झंडातोलन किया गया
Next: Bihar News डीआईजी ने किया शाहिद अमर ज्योति का अनावरण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.33 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • बिहार न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने योगापट्टी थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.