Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-7 जनवरी कड़ाकी की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है

जनवाद टाइम्स 7 January 2025
Bihar News-7 January: In view of the intense cold and cold wave, the district administration is completely on alert mode
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर। गलन वाली ठंड को लेकर जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने 11 जनवरी तक 8वीं वर्ग तक सभी सरकारी या निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र को बंद करने का आदेश जारी किया है। जबकि, मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शीतलहर/ पाला से बचाव को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक किया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा) अरुण कुमार सिंह ने पदाधिकारियों से ठंड को लेकर किए गए कार्यो का समीक्षा किया। इस क्रम पदाधिकारियों ने बताया कि सर्दी से प्रभावित जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न रैन बसेरों और अलाव स्थलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

Bihar News-7 January: In view of the intense cold and cold wave, the district administration is completely on alert mode

समीक्षा के दौरान एडीएम ने जन मानस को ठंड से बचाव के लिए सिविल सर्जन को ठंड पीड़ित मरीजों के लिए सदर अस्पताल में 05 बेड तथा सभी प्राथमिक स्थास्थ्य केन्द्रों में 02-02 डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था रूम हीटर, कम्बल के साथ रखने का निदेश दिया। उन्होंने सभी अस्पतालों में आवश्यक जीवन-रक्षक दवा की आपूर्ति व भण्डारण करने, वार्ड में हीटर की व्यवस्था, कंबल की व्यवस्था करने, डेडिकेटेड एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने सिविल सर्जन को आदेश दिया गया कि ठंड बढ़ने से लोगों में वायरल संक्रमण, कोल्ड डायरिया एवं अन्य ठंडी से संबंधित बीमारियों का होने की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है।Bihar News-7 January: In view of the intense cold and cold wave, the district administration is completely on alert mode

जिला परिवहन पदाधिकारी को कोहरा प्रभावित क्षेत्र चिहिन्त करने तथा शीतलहर के समय धुंध की समस्या को देखते हुए सड़कों पर रिफ्लेक्टर,व्हाईट लाईनिंग व साइन बोर्ड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है, संभावित ब्लैक स्पॉट चिह्नित की जा रही है। सभी ईओ तथा अंचलाधिकारी को सार्वजनिक स्थलों पर प्रर्याप्त संख्या में अलाव की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। सभी बीडीओ को अनुमण्डल से प्राप्त कंबलों का वितरण गरीब लोगो के बीच अविलम्ब करने का निदेश दिया गया। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा गरीब, निस्सहाय जनता के बीच कंबलों का वितरण किया जा रहा है।
ईओ, हाजीपुर को त्रिमुर्ति चौक तथा सदर अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरा की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त करने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में पूरी प्रशासनिक टीम ठंड को देखते हुए अलर्ट मोड पर है।
एडीएम आपदा ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि शीतलहर के दौरान फसलों की क्षति से होने वाले नुकसान से बचने के लिए उपायों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार ससमय शुरू कर दें। पशुपालन विभाग को निर्देश दिया गया है कि पशुधन को ठंड से बचाव के लिए किये जाने वाले उपायों का प्रचार-प्रसार शुरू कर दें।

बैठक में सिविल सर्जन,जिला कृषि पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, सभी अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे।कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गलन वाली ठंड को लेकर जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने 11 जनवरी तक 8वीं वर्ग तक सभी सरकारी या निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र को बंद करने का आदेश जारी किया है। जबकि, मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शीतलहर/ पाला से बचाव को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक किया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा) अरुण कुमार सिंह ने पदाधिकारियों से ठंड को लेकर किए गए कार्यो का समीक्षा किया। इस क्रम पदाधिकारियों ने बताया कि सर्दी से प्रभावित जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न रैन बसेरों और अलाव स्थलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

समीक्षा के दौरान एडीएम ने जन मानस को ठंड से बचाव के लिए सिविल सर्जन को ठंड पीड़ित मरीजों के लिए सदर अस्पताल में 05 बेड तथा सभी प्राथमिक स्थास्थ्य केन्द्रों में 02-02 डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था रूम हीटर, कम्बल के साथ रखने का निदेश दिया। उन्होंने सभी अस्पतालों में आवश्यक जीवन-रक्षक दवा की आपूर्ति व भण्डारण करने, वार्ड में हीटर की व्यवस्था, कंबल की व्यवस्था करने, डेडिकेटेड एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने सिविल सर्जन को आदेश दिया गया कि ठंड बढ़ने से लोगों में वायरल संक्रमण, कोल्ड डायरिया एवं अन्य ठंडी से संबंधित बीमारियों का होने की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है।

जिला परिवहन पदाधिकारी को कोहरा प्रभावित क्षेत्र चिहिन्त करने तथा शीतलहर के समय धुंध की समस्या को देखते हुए सड़कों पर रिफ्लेक्टर,व्हाईट लाईनिंग व साइन बोर्ड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है, संभावित ब्लैक स्पॉट चिह्नित की जा रही है। सभी ईओ तथा अंचलाधिकारी को सार्वजनिक स्थलों पर प्रर्याप्त संख्या में अलाव की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। सभी बीडीओ को अनुमण्डल से प्राप्त कंबलों का वितरण गरीब लोगो के बीच अविलम्ब करने का निदेश दिया गया। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा गरीब, निस्सहाय जनता के बीच कंबलों का वितरण किया जा रहा है।
ईओ, हाजीपुर को त्रिमुर्ति चौक तथा सदर अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरा की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त करने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में पूरी प्रशासनिक टीम ठंड को देखते हुए अलर्ट मोड पर है।
एडीएम आपदा ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि शीतलहर के दौरान फसलों की क्षति से होने वाले नुकसान से बचने के लिए उपायों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार ससमय शुरू कर दें। पशुपालन विभाग को निर्देश दिया गया है कि पशुधन को ठंड से बचाव के लिए किये जाने वाले उपायों का प्रचार-प्रसार शुरू कर दें।Bihar News-7 January: In view of the intense cold and cold wave, the district administration is completely on alert mode

बैठक में सिविल सर्जन,जिला कृषि पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, सभी अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous: Bihar News ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली में छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय दिनेश प्रताप सिंह ने महाकुम्भं का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 9.26.41 AM
  • Prayagraj News

Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.