Bihar News:  शराब माफिया फैला रहे नशे का कारोबार 190 बोतल शराब के साथ एक कार चालक गिरफ्तार।

Bihar News: A liquor mafia-spreading drug business arrested a car driver with 190 bottles of liquor.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के खोपी पंचायत मे आज उत्पाद विभाग द्बारा शराब पकरा गया।होली को रंगीन बनाने के लिए शराब माफिया अभी से ही शराब के भंडारण मे जुट ग्ए है।इस के लिए शराब माफिया तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है।शराब की खेप धड़ल्ले से वैशाली जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंच रही हालांकि विभिन्न थानो की पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्बारा लगातार छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।मंगलवार की रात जंदाहा थाना के पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चकफतेह की तरफ से खोपी की ओर एक कार जा रही है।जिसमे शराब हो सकता है।इस सूचना पर कार्यवाही करते हूए जंदाहा थाना मे पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक शिवेंद्र नारायण सिह, और उनकी टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंचे और शक के आधार पर एक आइ टेन गाड़ी BR01AN3167 का पीछा करने लगा जिसके बाद पुलिस के गाड़ी को आते देखकर कार चालक तेजी से भगाने लगा।जिस क्रम मे कार अनियंत्रित होकर खोपी पंचायत निवासी शंकर पासवान के घर के पास सड़क किनारे गड्ढे मे गाड़ी फस गया।जिसके पश्चात पुलिस ने कार को अपने कब्जे मे लेकर जाँच किया जाँच के उपरांत गाड़ी से 118एक बैच नंबर और72बोतल शराब की बरामदगी हूई है।पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed