Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news  : भाकपा माले ने रोड़ मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, कहा कहीं भी रोड़ तय समय सीमा के अंदर टुटता है तो विधायक और सांसद को जिम्मेदार बनाया जाए

जनवाद टाइम्स 22 August 2021
Bihar news  : भाकपा माले ने रोड़ मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, कहा कहीं भी रोड़ तय समय सीमा के अंदर टुटता है तो विधायक और सांसद को जिम्मेदार बनाया जाए*
Share News
       

नौतन विधानसभा क्षेत्र का रोड़ गड्ढा में तब्दिल क्यों नारायण प्रसाद ज़बाब दें– भाकपा माले*
सरेया मन में मछली पालन और पकड़ने पर रोक हटाओ
लॉकडाउन के दौरान बिजली बिल माफ करो
संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

नौतन विधानसभा क्षेत्र की तमाम सड़कें गड्ढा में तब्दिल है जिस वज़ह से आए दिन रोड़ दुर्घटना की घटनाएं होती हैं। सरकार संवेदकों पर जवाबदेही ड़ाल अपनी जिम्मेदारी से भाग जा रही है जिसके वज़ह से संबंधित विधायक, सांसद,संवेदक और विभागीय कार्यपालक अभियंता व अन्य सरकारी अधिकारी राशि का बंदरबांट कर घटिया सड़कों का निर्माण करा रहे हैं जो समय सीमा के अंदर टुट जा रही है।ऐसे में विधायक सांसद को भी ज़बाबदेह ठहराया जाए।

 

IMG 20210822 WA0112उक्त बातें भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने बैरिया में आयोजित रोड़ मार्च के दौरान सभा में कहा। उन्होंने कहा कि जिले के भाजपा विधायक और सांसद निकलने वाले रोड़ के टेंडर के प्राकलित राशि का दो से चार प्रतिशत लेकर विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर अपने चहेते संवेदकों को रोड़ का टेंडर दिलवाते है। वहीं संवेदक घटिया रोड़ निर्माण कराते हैं जो तय समय से पहले टुट जाता है और विभाग संवेदक पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। माले नेता ने कहा कि नौतन विधानसभा क्षेत्र के खिरिया घाट से बैरिया होते पटेरवा घाट,संतघाट से पटजिरवा, संतघाट से पखनाहा, तुमकड़िया से तुनिया पतरखा,तुमकड़िया से बैरिया,नाथ बाबा चौक से गजरवा बाजार समेत इमली चौक से नौतन मंगलपुर रोड़ गड्ढा में तब्दिल है। लोगों के आंदोलन के दबाव में गड़्ढा में ईंट का टुकड़ा डालकर रोड़ और खतरनाक रास्ता बना दे रहा है।अब तक दर्जनों लोगों का हाथ,पैर टुट चुका है। ऐसे में हमारी मांग है कि तय समय सीमा के अंदर टुटे हुए रोड़ का पुनः नया निर्माण कराया जाए और संबंधित विधायक सांसद को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई किया जाए।
माले नेता सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं के यहां खपत से अधिक बिजली बिल कई कई माह का एकबार भेज रहा जिस वज़ह से लॉकड़ाउन में बेकार बैठे लोग बिजली बिल देने में सक्षम नहीं हो पा रहा है और बिजली कनेक्शन काट दे रहा । ऐसे में हमारी मांग है कि पिछले लॉक ड़ाउन से अब तक बिजली बिल माफ करे,गलत बिजली बिल ठीक करे।

 

Bihar news  : भाकपा माले ने रोड़ मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, कहा कहीं भी रोड़ तय समय सीमा के अंदर टुटता है तो विधायक और सांसद को जिम्मेदार बनाया जाए*माले नेता जोखू चौधरी ने कहा कि ऐतिहासिक सरैया मन में मछली पालन और पकड़ने पर रोक को नीतीश कुमार सरकार ने अब तक नहीं हटाया है जिस वज़ह से करीब पांच हजार मछुआ परिवार बेरोजगार हैं। सरकार मछली पालन और पकड़ने पर रोक नहीं हटाती है तो भाकपा-माले मछुआ समुदाय के साथ मिलकर आंदोलन चलाएगा।
उक्त अवसर पर माले नेता ठाकुर साह, बिनोद कुशवाहा, मैनेजर साह,मोजम्मिल हूसैन, सुरेन्द्र साह, अखिलेश प्रसाद, लाल बाबू पटेल,कृत लाल साह, धर्मेंद्र कुशवाहा,शिवप्रशन मुखिया आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : पीड़िता ज्ञानमती को दर दर ठोकर खाने को मजबूर नही मिला न्याय सरकार से लगाई न्याय की गुहार
Next: Bihar news : गरिमा ने बच्चों के कलाई पर बाँधी केले के थंभ से बनी राखी, कहा हमारे बच्चे घर घर के भविष्य, इन्हें बेहतर शिक्षा के साथ दें उत्तम संस्कार

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.