Bihar News: अज्ञात वाहन की र से बड़े भाई की मौत छोटा भाई जख्मी।

IMG-20210208-WA0047
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर थाना क्षेत्र के ढेलफोरवा ग्राम निवासी बुंदेला सिंह के 33वर्षीय पुत्र पंकज कुमार की मौत बीते रविवार की रात्रि9:30बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से घटनास्थल पर ही हो गई है।वही साथ चल रहे छोटे भाई पवन कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया।जिसका उपचार सदर अस्पताल हाजीपुर मे किया गया।घटना की जानकारी देते हूए जख्मी भाई पवन कुमार ने बताया है कि मृतक पंकज कुमार उसका बड़ा भाई है।बीते रविवार की रात अपनी मोटरसाइकिल बीआर31ए सी8228से रात्रि9:बजे अपने घर राजापाकर के लिए चला।जैसे ही सदर थाना के सेंदुआरी स्थित पक्का कुंआ के पास पहुंचा की महुआ की ओर से आ रही तेज सवारी की रोशनी से मेरे भाई की आंख चकाचौध हो गया तथा बाईक लेकर सड़क पर ही हम दोनो गिर ग्ए।इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार की वाहन ने मेरे भाई के सर को कुचलकर भाग चला।जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई।वही मै भी जख्मी हो गया।स्थानीय लोगो ने हम दोनो को सदर अस्पताल पहुंचाया।जहाँ चिकित्सको ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया।मेरा इलाज किया गया।इस घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया।मृतक हाजीपुर रोड स्थित इंडियन गैस का चालक था तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता था।स्थानीय लोगो ने सरकार से मृतक के आश्रितों को दस लाख मुआवजा देने की मांग किया है।मृतक को दो लड़का11वर्ष एवं6वर्ष तथा एक लड़की8वर्ष की है।मृतक का ससुराल हाजीपुर के रामचौरा के पास है।

You may have missed