Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। वैशाली के राजापाकर में दमकल गाड़ी नहीं, आग लगने पर बढ़ रहा नुकसान; लोगों में भारी आक्रोश

राजापाकर में दमकल गाड़ी की कमी से आगजनी की घटनाओं में बढ़ा नुकसान, लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश।
जनवाद टाइम्स 3 April 2026
राजापाकर में दमकल गाड़ी नहीं आग से नुकसान
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर,  वैशाली जिला (बिहार)
03 अप्रैल 2026

राजापाकर । वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड मुख्यालय में दमकल गाड़ी की अनुपलब्धता को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से यहां एक भी दमकल वाहन उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण आग लगने की घटनाओं में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

राजापाकर में दमकल गाड़ी नहीं आग से नुकसान

जानकारी के अनुसार, करीब चार साल पहले राजापाकर थाने में एक छोटी दमकल गाड़ी तैनात की गई थी, लेकिन बाद में उसे महुआ अनुमंडल बुला लिया गया और तब से अब तक वापस नहीं भेजा गया। इसके कारण क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में समय पर राहत नहीं मिल पाती है।

गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। हाल ही में जाफरपटी, बाकरपुर, राजापाकर उत्तरी और दक्षिणी पंचायतों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं, लेकिन महुआ से दमकल गाड़ी समय पर नहीं पहुंचने के कारण लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी महुआ को मौखिक रूप से सूचित किया गया है कि राजापाकर में दमकल गाड़ी की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने भी बताया कि आग लगने की घटनाओं में काफी परेशानी होती है और महुआ से दमकल बुलाने में देरी हो जाती है। इस मुद्दे को कई बैठकों में उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों—प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, जिला परिषद सदस्या गुंजा कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, मुखिया उपेंद्र राय, मुखिया अरशद हुसैन, तपसी प्रसाद सिंह, राम अवतार शाह और राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव—ने अनुमंडल पदाधिकारी महुआ से जल्द से जल्द राजापाकर थाने में दमकल गाड़ी तैनात करने की मांग की है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र व्यवस्था नहीं की गई तो आम जनता सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

Post navigation

Previous: Bihar News। वैशाली के राजापाकर में करोड़ों का जलमीनार बना बेकार, 10 साल से पानी को तरस रहे लोग
Next: इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.