मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, 27 मार्च तक पूरा यूपी रहेगा लॉकडाउन

IMG-20200324-WA0079
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया :  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 27 मार्च तक पूरे यूपी में लॉकडाउन करने का ऐलान किया है। उन्होंने जनता से भयभीत न होने की अपील की है।

IMG 20200324 WA0079

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक चीजों की बिल्कुल भी कमी नहीं होने दी जाएगी। अनावश्यक मास्क न लगाएं। दवा की दुकानें खुली रहेंगी। लॉकडाउन से जरूरी सुविधाएं बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि वे इस लॉकडाउन का समर्थन करें क्योंकि यही सुरक्षा का एकमात्र विकल्प है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 35 लाख श्रमिकों को 1000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। जल्द से जल्द दिहाड़ी मजदूरों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक साथ एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी। ठेला-खोमचा व रेहड़ी वालों के साथ ही रिक्शा और ई-रिक्शा वालों को भी इससे जोड़ा जाएगा और उनके अकाउंट में भी सहायता राशि भेजी जाएगी। सरकारी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारी भी कार्यरत होंगे। किसी कर्मचारी की छुट्टी के पैसे नहीं कटेंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस महामारी से बचने के लिए हर तरह की फेक न्यूज से सावधान रहें। किसी भी जानकारी के लिए मुख्यमंत्री हेलपलाइन नंबर 1076 पर संपर्क कर सकते हैं। आज रात पीएम मोदी फिर से जनता को संबोधित करेंगे और हमें उनके नेतृत्व में इसी तरह इस महामारी से लड़ना है।

Trending News