संवाददाता : मोहन सिंह
स्थान : बेतिया, पश्चिम चंपारण (बिहार)
दिनांक : 20 मार्च 2026
पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दर्ज चावल चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी किए गए 24 टन चावल को ट्रक सहित पश्चिम बंगाल के हावड़ा से बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 12 मार्च 2026 को आवेदक बब्लू कुमार गुप्ता (पिता: हीरालाल गुप्ता, निवासी महनागनी टोला, निन्हवलिया) ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि विजय महतो और चालक पांडव कुमार ने जालसाजी और धोखाधड़ी कर 28,400 रुपये तथा अरूद्वीप एग्रो चावल मिल के 923 बैग (करीब 24 टन) चावल लेकर फरार हो गए।
इस मामले में बेतिया मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 114/26, दिनांक 12.03.2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा क्षेत्र से चोरी किए गए चावल को ट्रक सहित बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- विक्की साव (उम्र लगभग 33 वर्ष), पिता केस्टो साव, निवासी नस्कर पाड़ा, थाना माली पाचधारा, जिला हावड़ा (पश्चिम बंगाल)
- कृष्णा साह (उम्र लगभग 24 वर्ष), पिता जय प्रकाश साह, निवासी फोर्ट ग्लोस्टर, हावड़ा (पश्चिम बंगाल)
बरामदगी:
- अरूद्वीप एग्रो चावल मिल का 923 बैग (लगभग 24 टन) चावल
- ट्रक (रजिस्ट्रेशन संख्या: WB-11D-1011)
पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।