संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिमी चंपारण।
पश्चिमी चंपारण जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहिअरिया चौक स्थित उमा इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान में हुई चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 2 जनवरी 2026 को उक्त मोबाइल दुकान में चोरी की घटना हुई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और इसमें शामिल आरोपी तूफानी अंसारी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान तूफानी अंसारी, पिता अहमद अंसारी, निवासी जोलगांव, थाना जितना, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उसने यह भी बताया कि चोरी के अन्य मोबाइल नेपाल के कोलवी थाना क्षेत्र में एक साथी के पास रखे गए हैं।
पुलिस द्वारा चोरी गए अन्य मोबाइल की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- पिपराही (शिवहर) थाना कांड संख्या 286/2020, धारा 461/379 भादवि
- सुरसंड (सीतामढ़ी) थाना कांड संख्या 523/24, धारा 20(b)(II)(b) NDPS Act
- सुरसंड (सीतामढ़ी) थाना कांड संख्या 526/24, धारा 334(i)/303(2) BNS