Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

बिहार न्यूज़: चनपटिया नगर पंचायत में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं, विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा में उठाया मामला

जनवाद टाइम्स 7 February 2026
बिहार न्यूज़: चनपटिया नगर पंचायत में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं, विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा में उठाया मामला
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिमी चंपारण।

पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया नगर पंचायत में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं होने का मामला अब विधानसभा तक पहुंच गया है। चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन ने इस मुद्दे को बिहार विधानसभा के शून्यकाल में उठाते हुए इसे अत्यंत लोक महत्व का विषय बताया और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

बिहार न्यूज़: चनपटिया नगर पंचायत में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं, विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा में उठाया मामला

विधायक अभिषेक रंजन ने सदन में कहा कि चनपटिया नगर पंचायत में आज तक आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था नहीं हो सकी है। उन्होंने दावा किया कि पूरे बिहार में चनपटिया संभवतः इकलौती ऐसी नगर पंचायत है, जहां एक भी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं है। यह स्थिति सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के अभाव में छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, वहीं महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण सहायता से भी वंचित रहना पड़ रहा है।

विधायक ने सरकार से मांग की कि चनपटिया नगर पंचायत में अविलंब कम से कम 15 आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएं, ताकि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कुपोषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं।

अभिषेक रंजन ने कहा कि यह पूरी तरह जनहित से जुड़ा मुद्दा है और सरकार को इस पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: 2026-27 का बजट ऐतिहासिक, शिक्षा-स्वास्थ्य और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देगा – डॉ. संजय जायसवाल
Next: बिहार न्यूज़: बेतिया में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, चार मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.