Bihar News: बेतिया–मझौलिया नई डबल रेल लाइन पर 120 किमी/घंटा की स्पीड ट्रायल सफल, रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

IMG-20260703-WA0009
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

बेतिया और मझौलिया स्टेशनों के बीच नव निर्मित दोहरीकृत रेल लाइन पर गुरुवार को रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वी सर्किल) गुरु प्रकाश ने 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया। इस दौरान समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे। यह परीक्षण नई रेल लाइन की सुरक्षा, गुणवत्ता और परिचालन क्षमता का अंतिम आकलन करने के उद्देश्य से किया गया।

IMG 20260703 WA0009

स्पीड ट्रायल के दौरान रेल ट्रैक, पुल-पुलिया, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, ट्रैक की स्थिरता और अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। उच्च गति पर ट्रैक की मजबूती, कंपन, संतुलन और सुरक्षित परिचालन से जुड़े तकनीकी पहलुओं का भी मूल्यांकन किया गया।

रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से परियोजना की जानकारी ली और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की। यह सफल स्पीड ट्रायल नई डबल रेल लाइन को नियमित परिचालन की स्वीकृति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्वीकृति मिलने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक तेज, सुरक्षित और समयबद्ध होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ माल परिवहन क्षमता में भी वृद्धि होगी।

Trending News