जगदीशपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग व आपसी रंजिश में वारदात, इलाज के दौरान GMCH बेतिया में मौत

बेतिया युवक की चाकू मारकर हत्या
Share News

बेतिया / पश्चिमी चंपारण।

जगदीशपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि आरोपी उसकी मोटरसाइकिल भी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पप्पु साह (पिता-छोटेलाल साह), निवासी खड्डा बंगला टोला, थाना नौतन के रूप में हुई है।

बेतिया युवक की चाकू मारकर हत्या

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि 28 जनवरी 2026 की रात करीब 1 बजे जगदीशपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि हरदिया मन में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 112 वाहन से जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेतिया युवक की चाकू मारकर हत्या

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ सदर-2 ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी पट्टीदारी की रंजिश और नवयुवकों के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी विवाद के कारण मृतक को योजनाबद्ध तरीके से हरदिया मन बुलाया गया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मृतक की मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार संदिग्धों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है, जबकि मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं 29 जनवरी 2026 को बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को शीघ्र उद्भेदन करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Trending News