Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : बेतिया में निःशुल्क भोजनालय के 2011 दिन पूरे, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने जताया आत्मगौरव

जनवाद टाइम्स 6 June 2026
IMG-20260606-WA0026
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

नगर के लाल बाजार स्थित हजारीमल धर्मशाला के समीप पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संचालित निःशुल्क गर्म भोजनालय ने शनिवार को अपने संचालन के 2011 दिन पूरे कर लिए। यह भोजनालय पिछले साढ़े पांच वर्षों से नगर निगम क्षेत्र सहित बाहर से आने वाले गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क गर्म भोजन उपलब्ध करा रहा है।

IMG 20260606 WA0027

इस अवसर पर भोजनालय की संरक्षक एवं नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया अपने सहयोगियों के साथ भोजनालय पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मई 2020 में कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से इस अनूठे भोजनालय की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर आज तक यह सेवा निरंतर जारी है, जो उनके लिए आत्मगौरव का विषय है।
महापौर ने भोजनालय के सफल एवं व्यवस्थित संचालन में सहयोग देने वाले समाजसेवी नवेंदु चतुर्वेदी तथा अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
भोजनालय के प्रबंधक नवेंदु चतुर्वेदी ने कहा कि महापौर गरिमा देवी सिकारिया अपने निजी कोष से वर्ष के सभी 365 दिनों तक इस भोजनालय का संचालन करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समर्पण प्रेरणादायक है।
उन्होंने बताया कि भोजनालय की नियमित देखरेख में महापौर के पति एवं नगर पार्षद रोहित सिकारिया, उनकी सास सुमन देवी तथा ससुर भोला नाथ सिकारिया भी सक्रिय रुचि लेते हैं।
भोजनालय में प्रतिदिन दोपहर दर्जनों गरीब, असहाय, लाचार एवं जरूरतमंद महिला-पुरुषों को ताजा और गर्म भोजन परोसा जाता है। यहां भोजन प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की पात्रता, वर्गीकरण या अन्य शर्त निर्धारित नहीं है। जो भी व्यक्ति भोजनालय पहुंचता है, उसे सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

Post navigation

Previous: पश्चिम चंपारण: जिला पदाधिकारी ने की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश
Next: Bihar News : आओ, हम सब मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित करें और भावी पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य बनाएं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.