Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News : बेतिया में अपराध गोष्ठी: एसपी डॉ. शौर्य सुमन के सख्त निर्देश, गश्त और जांच तेज करने पर जोर

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 8.46.01 PM
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिमी चंपारण : पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया स्थित पुलिस केंद्र सभागार में 10 अप्रैल 2026 को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.) ने की, जिसमें जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारी एवं थानाध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, सदर-2 एवं नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं अंचल निरीक्षकों को कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था मजबूत करने और विशेष रूप से रात्रि गश्ती में सतर्कता बढ़ाने को कहा गया।

उन्होंने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। वाहन चोरी के मामलों के शीघ्र उद्भेदन पर भी विशेष जोर दिया गया।

एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को शराब तस्करों के खिलाफ अभियान तेज करने, वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन एवं जनशिकायतों से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का आदेश दिया।

बैठक में हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधों की भी विस्तृत समीक्षा की गई और अनुसंधान की गति तेज करने पर बल दिया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने की हिदायत दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Post navigation

Previous: Nihar News : बेतिया में शव मिलने से सनसनी, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Next: Bihar News : बेतिया में फर्जी पुलिस बनकर ठगी का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.