Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • IPL 2021:बेहद रोमांचक मैच में बैंगलोर ने दिल्ली को एक रन से हराया
  • Breaking News

IPL 2021:बेहद रोमांचक मैच में बैंगलोर ने दिल्ली को एक रन से हराया

जनवाद टाइम्स 27 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210427-WA0026

संवाददाता महेंद्र बाबू

आईपीएल के 22वें मुक़ाबले में टॉस जीत कर ऋषभ पंत ने बैंगलोर को पहले बल्लेबाज़ी करने उतारा. विराट, पडिक्कल और मैक्सवेल के आउट होने के बाद एबी डी विलियर्स ने अंतिम तीन ओवरों में बेहद तेज़ पारी खेली. बैंगलोर ने पाँच विकेट पर 171 रन बनाए. डी विलियर्स ने 42 गेंदों पर पाँच छक्के, तीन चौके की मदद से 75 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली तो ऑरेंज कैप धारी शिखर धवन के बल्ले से केवल छह रन निकले और तीसरे ओवर में वे आउट हो गए. शिखर के बाद स्टीव स्मिथ भी जल्द ही वापस लौट गए. दूसरे छोर से पृथ्वी शॉ ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन अपनी 21 रनों की पारी को और बड़ा नहीं बना सके. पृथ्वी को हर्षल पटेल ने आउट किया.

इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस ने चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़े. स्टोइनिस ने 22 रन बनाए और पटेल ने उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट कराया. फिर हेटमायर आए और फिर उन्होंने हाथ खोलना शुरू किया. केवल 25 गेंदों पर 53 रन बनाए. इस दौरान चार छक्के और दो चौके जड़े लेकिन अंतिम ओवर में मोहम्मद सिराज ने जीत के लिए ज़रूरी 14 रन नहीं बनाने दिए.आखिरी गेंद पर जीत के लिए छह रन बनाने थे और पंत बल्लेबाज़ी कर रहे थे. वे केवल चौका जड़ सके और बैंगलोर 1 रन से जीत गया. पंत 48 गेंद पर 58 रन बना कर अंत तक आउट नहीं हुए.

तूफ़ानी डी विलियर्स के 5000 रन
डी विलियर्स एक छोर से जमे रहे. 18वें ओवर में उन्होंने अपना हाथ खोलना शुरू किया. रबाडा के इस ओवर की तीसरी गेंद पर डी विलियर्स ने चौका और चौथी गेंद पर छक्का जड़ा. 19वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया. 20वें ओवर में डी विलियर्स ने तीन छक्के जड़े और टीम का स्कोर 171 पर पहुँचाया. 35 गेंद पर 50 रन पूरे करने वाले डी विलियर्स ने अगले सात गेंदों पर 25 रन बना दिए. आईपीएल में यह डी विलियर्स का 40वाँ अर्धशतक है. इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 5000 रन भी पूरे किए.

दिल्ली की तरफ से इशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, आवेश ख़ान, अमित मिश्रा और अश्रर पटेल ने एक एक विकेट लिए.

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 172 रनों का टॉरगेट
Next: Agra News: बाह सीएचसी में बनाया गया 30 बैडो का कोविड सेंटर मिलेगी राहत

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d