Breaking Newsआगराउतरप्रदेशस्वास्थ्य एवं विधि जगत
आगरा पिनाहट ब्लॉक के गांव अमर सिंह पुरा में एक महिला कॉरॉना पॉजिटिव की पुष्टि होने से पुनः एक बार फिर बाह तहसील के प्रशासन में हड़कंप

संवाददाता रनवीर सिंह : आगरा पिनाहट ब्लॉक के गांव अमर सिंह पुरा में एक महिला कॉरॉना पॉजिटिव की पुष्टि होने से पुनः एक बार फिर बाह तहसील के प्रशासन में हड़कंप गया है। पॉजिटिव महिला का इलाज आगरा के शांति मांगलिक हॉस्पिटल में चल रहा था। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी अनुसार महिला के परिवार का उसका पुत्र कुछ दिन पहले बाहर से आया था।
महिला के बारे में जानकारी मिलते हैं स्वास्थ विभाग के टीम के साथ एसडीएम बाह अमर सिंह पुरा पहुंच गए। क्षेत्र अधिकारी पिनाहट और थानाध्यक्ष पिनाहट भी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच गए। संक्रमित महिला के घर से 100 मीटर की दूरी के एरिया को पूरी तरीके से सील कर दिया गया।