Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: विजयादशमी को लेकर ज़ोन व सेक्टर को बांटा, 2 कम्पनी पीएसी, होमगार्ड व सभी पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, अखाड़ों व जुलूस को नहीं मिली अनुमति

जनवाद टाइम्स 25 October 2020
Azamgarh News: Regarding Vijayadashami divided the zone and sector, 2 company PACs, Home Guards and all policemen will be posted, Akharas and procession did not get permission.
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता 

आजमगढ़ में विजयादशमी को लेकर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। पूरे जिले को जोन और सेक्टर में बांटा जा चुका है। सभी को उनकी जिम्मेदारियों को बता दिया गया है। एसपी ने बताया कि दो कंपनी पीएसी होमगार्ड और पुलिस के सभी प्रकोष्ठ के जवानों को की ड्यूटी लगा दी गई है। अपराधियों पर और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे लोगों को पाबंद भी किया जा रहा है। कोरोना को लेकर तमाम प्रतिबन्ध व गाइड लाइन के साथ जनपद में नवरात्र व विजयादशमी को लेकर पंडालों में स्थापित देवी देवताओं की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य कर लिया गया है।

Azamgarh News: Regarding Vijayadashami divided the zone and sector, 2 company PACs, Home Guards and all policemen will be posted, Akharas and procession did not get permission.

जगह जगह पहले की ही तरह देवी प्रतिमाओं की स्थापना हुई है लेकिन इस बार स्वरुप को छोटा रखा गया है। तमाम नियम क़ानून के साथ देवी स्थापना की अनुमति मिली है। रोड पर भी सजावट में पिछले वर्षों की तरह तड़क भड़क नहीं है लेकिन फ़िर कम बजट संग परम्परा का निर्वाहन किया गया है। वहीं शहर में दशहरे के अवसर पर दो अखाड़ों को नहीं निकाला जाएगा। रावण दहन की भी फिलहाल अनुमति नहीं मिली है। रविवार को दशहरा है लेकिन बाज़ार में रौनक भी कम है। हालांकि दुकानदार उम्मीद बनाए हैं। वहीं लोगों से कोरोनावायरस को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की जा रही। इसके अलावा सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर एसपी ने कई जानकारी दी। सतर्कता संग तैयारी शुरू हो गई है। सभी पंडालों के पट खुल गए हैं और रौनक भी दिखने लगी है लेकिन कोविड 19 के चलते फिलहाल अखाड़ों, रावण दहन को अनुमति नहीं मिली है। प्रतीकात्मक रूप से परम्परा का निर्वहन किया जा रहा है।

Post navigation

Previous: Azamgarh News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,लूट व मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार ।
Next: Azamgarh News : परिवार से विवाद के चलते गाँव में असलाह लहराने के बाद फायरिंग कर दहशत मचाने वाला किया गिरफ्तार 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.