Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: किन्नरों में सीमा विवाद को लेकर मारपीट, झगड़ा में एसपी ऑफिस में हुई पंचायत

जनवाद टाइम्स 5 November 2020
IMG-20201105-WA0004
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ में पिछले कुछ दिनों से किन्नरों में सीमा विवाद को लेकर हो रही मारपीट और झगड़ा पुलिस के लिए सुलझाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही दोनों गुट आपस में भिड़े थे और लगातार एक दूसरे पर आरोप लगाकर थानों पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगा रहे थे। इसी को लेकर आज एसपी के यहां किन्नरों की पंचायत हुई हालांकि लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए और मामला किन्नरों पर ही सुलझाने के लिए छोड़ दिया। एसपी ने बताया कि किन्नरों में आपस में आए दिन मारपीट के चलते उनके बीच के विवाद को सुलझाने के लिए आज दोनों गुट को पुलिस ऑफिस बुलाया गया था। दोनों पक्षों को समझाने के साथ चेतावनी भी दी गई है और उनके बीच का विवाद उनके द्वारा ही सुलझाया जाना है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही देवगांव क्षेत्र में पूर्व प्रधान रेखा किन्नर जोकि किन्नरों की गुरु भी मानी जाती है, उसके ही सिखाए किन्नर अब अपने इलाके में स्वतंत्र रूप से काम करना चाहते हैं। इसी को लेकर दो गुट बन गए हैं और एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाए हैं। खास बात रही कि एसपी के यहां दोनों पक्ष पहुंचे तो अपने अंदाज में जब बातचीत करना शुरू किया तो पुलिस अधीक्षक के भी होश उड़ गए और उन्होंने तमाशा बंद कर तत्काल एक दूसरे पर ही समस्या को सुलझाने के लिए कहा। वही दोनों गुट एसपी ऑफिस में ही बैठकर मामला हल करने की कोशिश करने लगे जिसको देखकर वहां तमाशबीनों की भी भीड़ लग गई। पुलिसकर्मियों और दरोगा ने भी उनको इधर-उधर हटाने की कोशिश की लेकिन आए दिन के विवाद के चलते दोनों गुट वहीं पर फैसला करने को तैयार थे। पुलिस ने कड़ा तेवर भी दिखाया लेकिन इसका ज्यादा असर किन्नरों पर नहीं पड़ रहा था। पुलिसकर्मी जल्द से जल्द दोनों गुटों को आपस में समस्या को सुलझाने के लिए कह कर अपने सिर से बोझ उतारने के लिए तैयार थे

Post navigation

Previous: Azamgarh News: सभी एसडीएम व सीओ को प्याज, आलू व हरी सब्जियों के अवैध भण्डारण को लेकर छापेमारी के निर्देश, दाम को निर्धारित भी करायेंगे
Next: Azamgarh News:  नाबालिग संग छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दो गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.