Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh  News: आजमगढ़ आधार कार्ड बनाने के नाम पर कि जा रही अवैध वसूली, एसडीएम व सीओ ने केंद्रों पर मारे छापे

जनवाद टाइम्स 23 October 2020
Azamgarh News: Illegal recovery in the name of making Azamgarh Aadhar card, SDM and CO raid centers
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ : आधार कार्ड बनाने के नाम पर किए जा रहे अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने बैंक, पोस्ट ऑफिस व जन सेवा केंद्र पर छापा मार कर सत्यता को परखा और कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक देवगांव को निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव को आज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर राम विजय सिंह, मुजम्मील, सच्चिदानंद यादव, पवन सिंह आदि द्वारा अवगत कराया गया कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर स्कूली बच्चो सहित अन्य को लूटा जा रहा है 400/500रुपया लिया जा रहा है ।

Azamgarh News: Illegal recovery in the name of making Azamgarh Aadhar card, SDM and CO raid centers

उपजिलाधिकारी ने शिकायत को गम्भीरता से लिया और सम्पूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने पर क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुवंशी से मंत्रणा कर पुलिस बल के साथ पोस्ट ऑफिस, यूनियन बैंक व विपिन जन सेवा केंद्र पर छापा मार कर उपस्थित लोगो से पूछ-ताछ किया तो लोगो ने अधिक पैसा लेने कि शिकायत किया। यूनियन बैंक के आपरेटर अरविंद व नीरज विश्वकर्मा द्वारा अधिक पैसा लेने की बात को स्वीकारा गया । उपजिलाधिकारी ने अवनी कि अंतिमा प्रजापति व्यवहरा कि खुशबू शर्मा, पूजा सरोज आदि को आपरेटर द्वारा लिए गए अधिक पैसे को वापस करा कर प्रभारी निरीक्षक देवगांव को  आपरेटर के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी ने यूनियन बैंक के प्रबंधक, पोस्ट ऑफिस के निरीक्षक व जन सेवा केंद्र के लोगो को निर्देशित किया की बाहर निर्धारित शुल्क कि लिस्ट लगावे। लिस्ट ना होने पर कार्यवाही कि जायेगी। इस कार्यवाही से आम  लोगो मे जहा  प्रसन्नता है वही लूट -पाट करने वाले मायूस नजर आ रहे थे । देखना है कि प्रशासनिक हनक कब तक कायम रहती है ।

Post navigation

Previous: Azamgarh  News: आजमगढ़ बुढ़नपुर तहसील बार एसोसिएशन के विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह  बड़े उत्साह के साथ हुआ संपन्न
Next: Prayagraj News: उत्तर मध्य रेलवे, रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रतिष्ठित रेल मंत्री पदक से सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.