Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: सीएम 3 बजे आएंगे, समीक्षा के बाद गोरखपुर जाएंगे, कमिश्नर, डीएम, एसपी समेत अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर मौके पर किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 10 December 2020
Azamgarh News: CM will come at 3 pm, will go to Gorakhpur after review, officials including commissioner, DM, SP inspected on the spot on the program
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ : मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 10 दिसम्बर 2020 को 15:00 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा हेलीपैड कैम्प कार्यालय पैकेज 02 दिलीप बिल्डिकाॅन लि0, ग्राम मन्दोही, पोस्ट मदियापार, पु0स्टे0 अतरौलिया, आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी 15:00 बजे से 15:15 बजे तक कैम्प कार्यालय में पैकेज 02 गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की समीक्षा करंेगे तथा निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात 15:20 बजे मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिनांक 10 दिसम्बर 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन पर हेलीपैड कैम्प कार्यालय पैकेज 02, ग्राम मन्दोही, पोस्ट मदियापार, थाना अतरौलिया, आजमगढ़ पर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पुलिस के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अतरौलिया संवाददाता के अनुसार सारी तैयारियां पूरी की जा रही, वही मुख्यमंत्री सरकार की महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट परियोजना गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे निर्माण की समीक्षा करेंगे, अतरौलिया के मदियापार मडोहि स्थित हेलीपैड़ पर दोपहर बाद आगमन होगा, उधर जिलाप्रशासन को मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। बता दे कि आजमगढ़ जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो चुका है मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर के प्रशासनिक अधिकारी अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में पूरी तरह जुट गए हैं। वही मुख्यमंत्री आजमगढ़ के अतरौलिया मदियापार स्थित दिलीप बिल्डकान लिमिटेड के कार्यालय में दोपहर बाद पहुचेंगे,जहां गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस व पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का समीक्षा करेंगे ,तत्पश्चात जिला प्रशासन व अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन मौके पर पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है तथा प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिया गया है। दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के प्रांगण में हेलीपैड बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है गाड़ियों के पार्किंग, मीडिया आदि के लोगों के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है, वही हेलीपैड के चारों तरफ बांस बल्ली के सहारे वेरीकेटेड कर दिया गया है जिसमें बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं होगा। स्थितियों का जायजा लेने के लिए कमिश्नर विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी, एडीएम तथा सभी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मारी
Next: Azamgarh News: प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे अधेड़ को बाजार में दौड़ा कर मारी गोली

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.