Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News:  नाबालिग संग छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दो गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 5 November 2020
IMG-20201105-WA0005
Share News
       

 

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ : थाना- महराजगंज में पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार हुआ। 01.11.2020 को महराजगंज थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने थाना महराजगंज पर शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 31.10.2020 की रात में मेरी जेठानी का लड़का अजीत पुत्र विजय चौहान द्वारा मेरी नाबालिक बेटी के साथ कोने में ले जाकर अश्लील हरकत किया तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 226/20 धारा 354ख IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।     सम्बन्धित आरोपी अजीत पुत्र विजय चौहान सा0 देवारा जदीद जोड़वावर (सरन चौहान का पुरा) थाना महराजगंज अपने घर पर मौजूद  हैं, इस सूचना पर पुलिस पहुँची और चारपाई पर बैठे एक व्यक्ति को एकबारगी घेर कर पकड़ लिया गया।। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अजीत पुत्र विजय चौहान बताया। कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया।थाना- महराजगंज पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार हुआ। 01.11.2020 को महराजगंज थाना क्षेत्र के वादी ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 31.10.2020 को समय 03.00 बजे शाम को मेरे गांव का लड़का अस्फाक पुत्र जुलफेकार सा0 नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज मेरी बहन उम्र 06 वर्ष को बच्चों के साथ खेलते हुए उसे छत पर ले जाकर गलत काम करने का प्रयास किया और जब मैंने असफाक की माँ से इस बारे में पूछना चाहा तो उसकी माँ गाली गुप्ता करने लगी । वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0227/20 धारा 354क, 354ख, 504 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। संबंधित आरोपी अस्फाक पुत्र जुलफेकार अपने घर पर मौजूद हैं, उक्त सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने मौके पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था, जिसे पकड़ लिया गया, पूछने पर अपना नाम अस्फाक पुत्र जुलफेकार बताया। अपराध बताकर हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया।थाना निजामाबाद में छेड़छाड़ के अभियोग में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। वादिनी मोनी पुत्री नन्दू राम सा0 शाहपुर थाना निजामाबाद द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 02.11.2020 को वादिनी द्वारा शौच जाते समय गाव के ही भरत पुत्र पल्टू व सुरज पुत्र रामधनी साकिनान शाहपुर थाना निजामाबाद द्वारा वादिनी को अकेला देखकर अरहर के खेत मे ले जाकर छेड़खानी करने व वादिनी द्वारा शोर करने पर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 196/20 धारा 354 क भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तगण 1. भरत पुत्र पल्टू  2. सुरज पुत्र रामधनी साकिनान शाहपुर थाना निजामाबाद कही भागने के फिराक में सेन्टरवा तिराहे पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहे है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया।

Post navigation

Previous: Azamgarh News: किन्नरों में सीमा विवाद को लेकर मारपीट, झगड़ा में एसपी ऑफिस में हुई पंचायत
Next: Vaishali News: टीवी चैनल के अर्नब गोस्वामी के साथ अभद्रता वयवहार के विरोध मे नौजवानों ने किया पुतला दहन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0208
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष

जनवाद टाइम्स इटावा 28 July 2026
IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष
  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.