Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

डॉन ब्रदर्स अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, पुलिस जवान भी घायल, प्रदेश में हाई अलर्ट के साथ धारा 144 लागू

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2023
atiq-and-ashraf-shot-dead-a-policeman-also-injured-section-144-implemented-with-high-alert-in-the-state

atiq-and-ashraf-shot-dead-a-policeman-also-injured-section-144-implemented-with-high-alert-in-the-state

Share News
       
ब्यूरो संवाददाता
प्रयागराज: डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हमलावरों ने अतीक के सिर से सटाकर गन चलाई। इस गोलीबारी में अतीक और उसके भाई अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से ही 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सन्नी के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने आरोपियों के नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया था। हमलावर नकली मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे थे। हमलावरों ने अतीक पर हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग की। इस घटना में एक कांस्टेबल को बुलेट इंजरी हुई है जिसका नाम मान सिंह बताया जा रहा है।
atiq-and-ashraf-shot-dead-a-policeman-also-injured-section-144-implemented-with-high-alert-in-the-state
 
बताया जा रहा है कि अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। इस दौरान सुरक्षा के घेरे में तीन युवकों ने मीडिया के कैमरों और पुलिस सुरक्षा के बीच घुस कर पहले अतीक के कनपटी पर गोली मारी है। वहीं अतीक के गिरते ही हमलावरों ने अशरफ पर भी गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की सेकेंण्डों में हमलावारों ने कई राउण्ड फायरिंग की है हालांकि अतीक और अशरफ के गिरते ही पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य। तीनों हमलावरों ने भरी पुलिस कस्टडी के बीच में गोली मारकर की अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत।

प्रदेश में हाई अलर्ट के साथ धारा 144 लागू
पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है और घटना के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी शहरों में पुलिस के फ्लैग मार्च का आदेश दिया गया है। इसके अलावा उमेश पाल के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि उमेश पाल मर्डर केस में ही अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया था।

Post navigation

Previous: Etawah News: दहेज निवारण एवं समाज कल्याण परिषद ने प्यासों की प्यास बुझाने को लगाया निशुल्क प्याऊ 
Next: July 2020

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.