Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Crime
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय, महिला सुरक्षा को लेकर घर-घर पहुंची पुलिस

जनवाद टाइम्स इटावा 29 March 2026
जसवंतनगर में महिला सुरक्षा अभियान के तहत घर-घर पहुंची पुलिस टीम
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार | जसवंतनगर, इटावा

जसवंतनगर। नगर क्षेत्र में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने पीड़ित महिलाओं के घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पिछले छह माह में दहेज उत्पीड़न और महिला उत्पीड़न से जुड़े 24 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि पीड़ित महिलाओं को मानसिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना भी है।

अभियान के तहत उपनिरीक्षक मनीष कुमार, एंटी रोमियो स्क्वायड के उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, महिला आरक्षी संगम और मंजू के साथ उन महिलाओं के घर पहुंचे, जिन्होंने अपने मामले थाने में दर्ज कराए थे। टीम ने उनकी काउंसलिंग की और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें किसी प्रकार की धमकी या दबाव का सामना न करना पड़े। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही टीम ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों से पूछताछ की गई और अनावश्यक रूप से घूमने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Post navigation

Previous: बसरेहर में रामनवमी पर भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Next: सप्तधारा कुंड में सैकड़ों मछलियों की मौत, गंदगी और ऑक्सीजन की कमी बनी वजह

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-02 at 8.29.15 PM
  • Education
  • Uttar Pradesh

Unnao News : एडीजी एनसीसी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सृष्टि अवस्थी सम्मानित

जनवाद टाइम्स इटावा 2 June 2026
IMG-20260602-WA0034
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

सड़क किनारे सड़ रही गाय, चील-कौवे नोच रहे शव, जिम्मेदार बने तमाशबीन

जनवाद टाइम्स 2 June 2026
IMG-20260602-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar

अग्निवीर बने राजापाकर के रौशन कुमार, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 2 June 2026
IMG-20260602-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

एक महिला समेत 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 2 June 2026

Latest News

  • Unnao News : एडीजी एनसीसी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सृष्टि अवस्थी सम्मानित
  • सड़क किनारे सड़ रही गाय, चील-कौवे नोच रहे शव, जिम्मेदार बने तमाशबीन
  • अग्निवीर बने राजापाकर के रौशन कुमार, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
  • एक महिला समेत 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
  • लौरिया में दो देसी कट्टा व ड्रैगन चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.