Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

उत्तर प्रदेश में गैंगरेप की एक और घटना, हरियाणा की युवती के साथ मथुरा में गैंगरेप

जनवाद टाइम्स 2 October 2020
Mathura up
Share News
       

मथुरा समाचार। उत्तर प्रदेश में गैंगरेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मथुरा में भी गैंगरेप की एक घटना हो गई है। गाड़ी खराब होने पर रात्रि में विश्राम के लिए वाटिका में रुकी नूह मेवात हरियाणा की एक विवाहिता युवती के साथ चाचा-भतीजे ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला।

Gang rape issue in Mathura up

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड के सतोहा गांव के समीप स्थित एक वाटिका की इस घटना में दुराचारी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका चाचा अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

Mathura up

यह घटना मंगलवार-बुधवार मध्य रात्रि की बताई गई है, जिसके अनुसार हरियाणा के नूह मेवात की 36 वर्षीय एक विवाहिता महिला अपने ममेरे भाई और उसकी पत्नी के साथ ईको गाड़ी से पड़ोसी ड्राईवर को लेकर बीमार रिश्तेदार को देखने अलीगढ़ गई थी, जिनके साथ एक छोटा बच्चा भी था। अलीगढ़ से लौटते मंगलवार रात करीब 9:00 बजे समय गोवर्धन रोड पर गांव सतोहा के समीप उनकी गाड़ी खराब हो गई, जिसे वे किसी तरह खींचकर समीपवर्ती पेट्रोल पंप तक ले गए। लेकिन वहां भी वह ठीक नहीं हो सकी। इसलिए उन्होंने रात्रि विश्राम वहीं करने के लिए किसी धर्मशाला आदि के बारे में पूछा। किसी ने बताया कि सामने सैनी वाटिका है, उसमें चले जाओ। वे वहां जाकर ठहर गए। रात करीब 11:00 बजे 36 वर्षीय विवाहिता युवती को नींद आई। रात्रि लगभग 12:00 बजे उसे प्यास लगी तो उसने उठकर पानी पिया, जो खारी था। उसने अपनी अपनी भाभी से कहा कि यह तो खारी है। इसी दौरान ऊपर से देख रहे जगन नाम के युवक ने उससे कहा कि वह ऊपर आरओ का पानी है, आकर ले जाए। महिला ने ऊपर जाकर पानी पिया और जग भरकर जैसे ही चलने लगी, युवक जगन ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए डरा-धमकाकर उसके साथ दुराचार कर डाला। इसके बाद जगन का चाचा नाहर सिंह आ गया। उसने भी विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। डरी-सहमी युवती ने रात को तो यह बात किसी को नहीं बताई मगर सुबह उसने अपने लोगों को इसकी पूरी जानकारी दे दी। इस पर उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से किसी से तत्काल कुछ न कहकर पहले मिस्त्री को बुलवाकर पहले अपनी गाड़ी सही करवाई, फिर शाम तक घटना की सूचना देने थाना हाईवे पहुंचे।

G******** news Mathura Uttar Pradesh

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए जगन को गिरफ्तार कर लिया है ।जबकि उसका चाचा अभी उसके हाथ नहीं लग सका है।

Post navigation

Previous: दर्जनों विद्दार्थियो को दिलाई गई अभाविप की सदस्यता
Next: आसमान छूती महंगाई के कारण सब्जियों के दामों में भारी बढ़ोतरी जनता व विक्रेता परेशान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.