Ambedkernager News: माईसेम सीमेंट कंपनी के द्वारा गरीबों को राशन किट बाटा गया।

IMG-20201010-WA0025
Share News

 

संवाददाता पंकज कुमार
अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत बलरामपुर सरैया गांव में जगदीश पाठक के आवास पर माईसेम सीमेंट द्वारा चलाई गईं अन्नम योजना के तहत 100 गरीब परिवार की संपूर्ण सामग्री के बैग जिसमें 5 किलो आटा 2 किलो चावल 1 किलो दाल चीनी चाय पत्ती नमक साबुन तेल वितरित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी व क्षेत्रीय विधायक अनीता कमल ब्लॉक जहांगीरगंज के ब्लॉक प्रमुख धर्मराज यादव रहे। दोनों नेताओं द्वारा गरीबों को राशन किट किया गया ।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि माईसेम सीमेंट कंपनी द्वारा जो गरीबों को राशन किट देने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही गरीबों को मदद करने के लिए माईसेम सीमेंट कंपनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की सोच अगर सभी कंपनियों के लोग करें तो गरीब खाने बगैर नहीं बनेगा।जबकि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अनीता कमल ने कहा कि माईसेम सीमेंट इस तरीके से सोच रखने वाले कंपनी को को बहुत-बहुत बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग इसी तरह गरीबों की मदद करें और आपकी कंपनी दिन और आप इसी तरह आगे बढ़ती रहे।

Ambedkernager News: Ration kits were distributed to the poor by the Mycem Cement Company.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जहांगीरगंज ब्लाक प्रमुख धर्मराज यादव ने कहा कि इस सोच से गरीबों को थोड़ा सा राहत जरूर मिलेगा। कार्यक्रम के संयोजक मनोज जायसवाल व जिला पंचायत सदस्य मंजू जायसवाल को ऐसे कार्यों के लिए मुख्य अतिथियों ने धन्यवाद एवं बधाई दी और क्षेत्र में इसकी चर्चाएं बड़ी तेजी से चल रही है। इस दौरान माईसेम सीमेंट कंपनी के समस्त कर्मचारी गण मौजूद थे।

Ambedkernager News: Ration kits were distributed to the poor by the Mycem Cement Company.

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राम शरीक सिंह गंगा मिश्रा भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर मोहम्मद असलम अंसारी भाजपा नेता शत्रुघ्न गौतम सपा नेता सुरेंद्र नाथ वर्मा जगदीश पाठक भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र राधेश्याम मौर्य भाजपा नेता व ग्राम प्रधान विवेक सिंह पूर्व शिक्षक नेता राम चरण सिंह, अनिल मिश्रा सोनू अहमद शाहिद अहमद लाल‌ई राम सहित क‌ई अन्य लोग मौजूद रहे।

Trending News