Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: जिलाधिकारी राकेश मिश्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का आयोजन होने से फरियादियों की उमडी भीड़।

जनवाद टाइम्स 3 November 2020
Ambedkernager News: People's crowd gathered due to the celebration of Janasunwai Day under the chairmanship of District Magistrate Rakesh Mishra.
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राकेश मिश्र ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया और कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की क्लास ली जनसुनवाई दिवस में क्षेत्रीय विधायक अनीता कमल भी मौजूद रहीं।आपको बता दे कि तहसील कें बसुधा सिंह सभागार में आयोजित जनसुनवाई दिवस में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का आयोजन होने से फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर 186 मामले आये जिसमें 8 मामले का निस्तारण हुआ तहसील दिवस में राजस्व,पुलिस,शिक्षा व अन्य से सम्बन्धित मामले आये। जिलाधिकारी राकेश मिश्र ने जनसुनवाई दिवस के उपरान्त अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि तहसील दिवस की सुचिता बनाये रखने में मदद करें जनसुनवाई दिवस में आने वाली शिकायतों का समयावधि में त्वरित निस्तारण करायें जिससे पीड़ितों को समय से समस्या से निजात मिले शिकायतों के निस्तारण में कोताही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारी दण्डित होगे लम्बित मामलों का शीघ्र निस्तारण करायें अन्यथा कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी राकेश मिश्र ने लेखपालों को निर्देश दिया कि गांवेां में भूमि विवाद के मामलों को देखकर निस्तारित करें तथा व्यवधान होने पर क्षेत्रीय पुलिस की मदद लें जिससे गांवों से आने वाली भूमि विवाद ,अवैध कब्जा व मार्गो के अवरोध की समस्या खत्म हो सके। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अनीता कमल व विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल ने भी जनसुनवाई दिवस पर समस्याओं के निस्तारण कराने के लिए मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि शासन की मंशानुरूप समय सीमा में ही समस्याओं का निस्तारण करायें। जनसुनवाई दिवस में पुलिस अधीक्षक,डीडियो,बीएसए,सीएमओ, एसडीएम, तहसीलदार के अलावाआलापुर,जहांगीरगंज,राजेसुल्तानपुर व बसखारी के थाना प्रभारी समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: सिंचाई जल संसाधन फसलों में पानी की सुगमता के लिए नहर सफाई का शुभारंभ।
Next: Prtapgarh News: जनपद प्रतापगढ़ में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग किया जाये-जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.