Ambedkernager News: पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त बसपा छोड़ कर सपा में शामिल हुए

Ambedkernager News: Former MP Tribhuvan Dutt leaves BSP
Share News

संवाददाता-पंकज कुमार

अम्बेडकरगर जनपद के विधान सभा-279 आलापुर में लगा बसपा को जबरदस्त झटका,पूर्व सांसद पूर्व विधायक त्रिभुवन दत्त बसपा छोड़ सपा में हुए शामिल।आपको बता दें कि आज दिनांक 27/10/2020 को समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव के द्वारा पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त को सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता दी गयी।पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त के बसपा छोड़ने से आलापुर की सीट डगमगाई। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त आलापुर में कद्दावर नेता व बसपा की रीढ़ माने जाते थे ।वे काफी लंबे अरसे से बसपा से जुड़े हुए थे, साथ ही साथ वे इस पार्टी के काफी करीबी शुभचिंतक व सक्रिय जिम्मेदार नेता थे । सूत्रों के मुताबिक पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त सपा में टिकट के दावेदार हो सकते हैं ।

Ambedkernager News: Former MP Tribhuvan Dutt leaves BSP

समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने दौरान बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम प्यारे निषाद,पूर्व प्रमुख प्रमोद दत्त,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष राम चन्द्र वर्मा,पूर्व जिला जोन इंचार्ज अजय गौतम एडवोकेट,जगदीश राजभर, अनिल मिश्र,बसपा नेता अब्दुल अजीज शाह,अविनाश चौधरी,राजेन्द्र प्रसाद दाढ़ी,प्रेम सागर प्रजापति,पप्पू पाण्डेय,रमेश चन्द्र गौतम,डाक्टर राम हित चौहान,संजय गौतम,सुनील कुमार मिश्र,जुग्गीलाल गौतम,कृष्ण कुमार पाण्डेय,अजीत कुमार,रिंकू पाण्डेय,धीरेन्द्र कुमार,गुड्डू यादव,गुरूदेव गौतम,अनिल कुमार,कन्तराज चौरसिया,राममूरत गौतम,अंशु सिंह,रामराज गौतम,अमरेन्द्र यादव,संजय कुमार,रामप्रवेश गौतम,सौरभ सिंह,रोशनलाल गौतम,संजय भारती,बाकेलाल गौतम,निरंजन कुमार,अन्नू कन्नौजिया,आलोक कुमार आदि लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली|

Trending News