Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkarnagar News: संस्था के मण्डल अध्यक्ष ने मानसिक व शारीरिक विक्षिप्त व्यक्तियों के बीच मनाया अपना जन्मदिन ।

जनवाद टाइम्स 24 November 2020
IMG-20201124-WA0019
Share News
       

 

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले अंतर्गत आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान परसौली माडरमऊ आलापुर जिले मे उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष अयोध्या रमेश मौर्य ने बीते दिनांक 23 नवंबर 2020 दिन सोमवार को अपना जन्मदिन संस्था के बैनर तले मनाया। मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य आलापुर तहसील अंतर्गत तेतरिया के निवासी हैं ।जिनके पिता बजरंगी मौर्य एक किसान व्यक्ति व माता किस्मती देवी एक कुशल गृहणी हैं। माता पिता के संस्कारों को लेकर मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य ने आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के बैनर तले अपने जन्मदिवस पर मानसिक व शारीरिक विक्षिप्त व्यक्तियों को कंबल व निर्धन असहाय वृद्धा महिलाओं को साड़ी तथा छात्र छात्राओं को कॉपी पेन, और लोगों में मिठाई इत्यादि वितरण कर मनाया।आपको बता दें कि इस जन्मोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह (थानाध्यक्ष हंसवर), कांस्टेबल आदर्श कुमार मौर्य, कांस्टेबल मो. अयूब खान व विशिष्ट अतिथि संस्था के उपाध्यक्ष चंद्रबली मौर्य रहे। मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर लोगों में मानवता का संदेश देते हुए कहा की मैं हर व्यक्ति से यह उम्मीद रखता हूं कि अगर उसके जीवन में कोई भी खुशी के पल/उत्सव आए तो वह उन व्यक्तियों को खुशी दे उन व्यक्तियों की मदद करें जिनको वास्तव में आपकी मदद की आवश्यकता हो जैसे मानसिक व शारीरिक विक्षिप्त व्यक्ति,गरीब-निर्धन असहाय वृद्ध महिलाएं और अति गरीब छात्र-छात्राओं की मदद कर अपने कार्य को सफल बनाएं। इस प्रकार इस मानव सेवा व जन्मोत्सव समारोह में संस्था के अध्यक्ष घनश्याम, उपाध्यक्ष चंद्रबली मौर्य ,कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार ,प्रबंधक मेवालाल गौतम, उप प्रबंधक डॉ अमरजीत,सचिव रोहित कुमार ,व्यवस्थापक सुनील कुमार ,प्रदेश सलाहकार गौरीश कुमार ,मंडल प्रभारी अयोध्या राजेश राजन, महिला सशक्तिकरण अध्यक्ष सोनिया भारती,उपाध्यक्ष चमेली भारती,जिला सचिव निशा यादव, जिला उप सचिव राजू सहित संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला सचिव निशा यादव ने इस जन्मोत्सव समारोह पर नारी सशक्तिकरण, दहेज प्रथा व भ्रूण हत्या पर प्रकाश डाला,मानव सेवा वा जन्मोत्सव समारोह की अध्यक्षता संस्था के जिम्मेदार साथी अभिषेक मिश्रा व कार्यक्रम का संचालन संस्था के मीडिया प्रभारी अजय यादव और मो. आरिस ने किया। इस समारोह में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान हरिकेश कोटेदार मेवालाल, सुखसागर मौर्य,क्षेत्रीय सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता ली और संस्था से प्रभावित होकर संस्था का सदस्य क्षेत्र की जिम्मेदारियों को ग्रहण किया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं अभिषेक मिश्र, मो. आरिस,डॉ बृजेश कुमार को न्याय पंचायत अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही उसी मंच पर सम्मानित किया गया ।और कार्यक्रम के समापन पर जन्मदिन के अवसर पर मानव सेवा करने का संकल्प लिए। इस प्रकार आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से मंडल अध्यक्ष अयोध्या रमेश मौर्य को जन्मदिन पर माल्यार्पण कर स्वागत के साथ बधाइयां दिए और डॉक्टर एस.पी. चक्रवर्ती ने मंडल अध्यक्ष अयोध्या रमेश मौर्य के जन्मदिन पर क्या कुछ कहा आइए सुनते हैं।

Post navigation

Previous: Meerut News: प्रशासन ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो के लिए विशेष अभियान चलाया।
Next: Ambedkarnagar News: गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2020 के चुनाव के लिए विभिन्न विद्यालयों पर जनसंपर्क समाजवादी युवजन सभा प्रद्युम्न यादव बब्लू,।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.