Ambedkarnagar News: सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ यातायात जागरूकता वाहन को किया हरी झंडी दिखाकर रवाना।

IMG-20201118-WA0040
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले मे आमजनों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा यातायात जागरूकता सप्ताह की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि टांडा विधायक ए आर टी ओ बी डी मिश्रा पीटीओ विवेक कुमार सिंह आर आई बिपिन रावत सहित अन्य अतिथियों ने यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता वाहन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी।

अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही के चलते होती हैं। यदि हम सड़क पर चलते समय या वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तो इन दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। ये बातें एआरटीओ बीडी मिश्रा ने कहीं। उन्होंने कहा कि यातायात जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें इसके पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और इसके पालन करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है।

Trending News