Ambedkarnagar News: संगीतमयी श्रीराम कथा का हुआ भव्य आयोजन

IMG-20201123-WA0050
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के विधानसभा आलापुर क्षेत्र के निकट विकास खंड जहांगीरगंज क्षेत्र के अंतर्गत विक्रम त्रिपाठी बालिका विद्यालय के प्रांगण में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य रुप से शुरू हुआ संगीतमयी श्रीराम कथा का कार्यक्रम।आपको बता दें कि झांसी से पधारे बाल व्यास एवं बाल कथा वाचक श्री शशि शेखर महाराज जी ने अपने मुखारविंद से सभी श्रोता गणों को कराया भगवान राम की कथा का रसपान। कथा सुनने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए ।श्री रामकथा में गए हुए सभी श्रोता गणों का कार्यक्रम के संयोजक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ऎडवोकेट ने सभी आग्नतुक श्रोता गणों का आभार जताया। बाल व्यास एवं बाल कथा वाचक श्री शशि शेखर महाराज ने भगवान श्री राम का सुंदर ढंग से सभी श्रोताओं को कराया रसपान व तालियों से गूंजा पूरा पांडाल। बाल व्यास एवं बाल कथा वाचक श्री शशिशेखर महाराज ने कहा कि सभी लोगों को ब्रम्ह मुहूर्त में जागना चाहिए। जो ब्रम्ह मुहूर्त को नहीं देखा वह ब्रम्हा जी को क्या देखा। उन्होंने कहा कि जो जागता है वहीं सब कुछ पाता है। सोने वाले सोते ही रहते हैं बजन के माध्यम से लोगों को दिया दिशनिर्देश।

You may have missed