Ambedkar Nagar : डाकघर पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रहीं है

IMG-20200905-WA0025
Share News

संवाददाता पंकज कुमारअंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत स्थित स्थानीय देवरिया बाजार के उप डाकघर पर आधार कार्ड में संशोधन कराने एवं नया आधारकार्ड बनवाने के लिए डाक घर पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए भारी भीड़ जमा हो रही है।और सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

बता दें कि कोरोना महामारी के भयंकर प्रकोप से लापरवाह लोगों द्वारा उप डाकघर देवरिया बाजार पर आधार कार्ड में नाम उम्र मोबाइल नंबर  संशोधन एवं  नया आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

कोरोना महामारी से जूझ रहे देश की भयावहता को दरकिनार करते हुए उप डाकघर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है जहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है न ही लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं,जिससे कोरोना महामारी को रोकने की शासन की मंशा पूरी तरह तार-तार हो रही है। जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी कोरोना की भयावहता की अनदेखी कर अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने पर आमादा हैं।

Trending News