Ambedkar Nagar : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा

Samajwadi Party Ambedkar Nagar
Share News

संवाददाता पंकज कुमार । अम्बेडकर नगर जिले के समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव के निर्देश पर सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा क्षेत्र आलापुर के निकट विकासखंड जहांगीरगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हरिया व आराजी देवारा क्षेत्र का जायजा लेने पहुचे ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण कराए जाने का ग्रामीणो को आश्वासन दिया।

Samajwadi Party Ambedkar Nagar

बता दें कि प्रतिनिधिमंडल बाढ़ से प्रभावित किसानों की धान व गन्ने की फसलों का मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन किसानों को दिया।

विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव के निर्देश पर प्रमुख जहांगीरगंज धर्मराज यादव राम नगर प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी यादव सुरेंद्र वर्मा रवीन्द्र यादव विनोद निषाद सूर्यभान यादव व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र निषाद का प्रतिनिधिमंडल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हरिया के पटपरवा सत्नारायण का पूरा, बद्री का पूरा ,निषाद बस्ती ,तथा आराजी देवारा के करिया लोनिया का पूरा प्रसाद का पूरा हंसू का पूरा सिद्धनाथ क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से जमीनी हकीकत को जाना और सुना। ग्रामीण विजई सुरेन्द्र फूदल धर्मेंद्र राजेश रामप्रीत आदि लोगों ने कहा कि सरयू नदी में आई बाढ़ के कारण जहां धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है वही गन्ने की फसल भी काफी नुकसान हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि जानवरों के लिए हरे चारे की समस्या भी सामने खड़ी हो गई है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी यादव व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही तहसील व जिला प्रशासन से वार्ता कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में नुकसान हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की जाएगी। तथा बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को एमएलसी हीरालाल यादव को अवगत कराया जाएगा।इस मौके पर सुनील यादव सूर्यभान यादव पूर्व प्रधान सतिराम यादव राजेश कुमार महेंद्र यादव सूरज यादव राजेन्द्र निषाद आदि मौजूद रहे।

Trending News