अम्बेडकर नगर न्यूजःविश्व मत्स्य दिवस धूमधाम से मनाया गया 

IMG-20211121-WA0022
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर जिले मे विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर जनपद के विकासखंड बसखारी के ग्राम नारायणपुर प्रीतमपुर में मोहम्मद अफजल के वृहद रिसर्कुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम आर0 ए0 एस0 मत्स्य फार्म पर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा द्वारा प्रतिभाग कर आर0 ए0 एस0 सिस्टम का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मत्स्य पालकों मत्स्य व्यवसाईओं मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में एकीकृत मत्स्य पालन एवं सामुदायिक मत्स्य पालन जैसी नई तकनीकी का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मत्स्य विकास की योजनाओं एवं संभावनाओं एवं समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ लेने हेतु आह्वान किया गया।

 

IMG 20211121 WA0022सहायक निदेशक मत्स्य डॉ पूजा गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य है देश में मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में मछली किसानों, एक्वाप्रेन्योर (जल क्षेत्र में उद्यमी) और मछुआरों की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देना।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःविश्व मत्स्य दिवस धूमधाम से मनाया गया साथ ही स्थायी स्टॉक और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को सुनिश्चित करने के लिए देश के मत्स्य संसाधनों के प्रबंधन के तरीके को बदलने के लिए ध्यान आकर्षित करना। साथ ही उन्होंने मछली पालन के लिए अनुकूल दशाएं, मछली की प्रजातियां, बीज की उपलब्धता भण्डारण एवं विपणन की तकनीकी जानकारी प्रदान की।अपने संबोधन में आगे बताया कि मछली पालन के क्षेत्र में सतत विकास के लिए देश में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना चलाई जा रही है जो आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर जनपद के पांच प्रगतिशील मत्स्य पालकों सुभाष चंद्र अली हसन ओम प्रकाश मोहम्मद उमर रामानंद निषाद को प्रशस्ति पत्र एवं साल दिया गया साथ ही योजनाओं का डेमो चेक सऊद अहमद अभिमन्यु यादव अब्दुल कादिर रविंद्र नाथ तिवारी को दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पांति के मुख्य विकास अधिकारी खुर्शीद आलम, मो0 अशरफ, विकास निषाद, आदि लोग मौजूद रहे।

Trending News