अम्बेडकर नगर न्यूज : नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित गिरी को कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Ambedkar Nagar News: Workers gave a grand welcome to the newly elected BJP Mandal President Amit Giri.
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थाना राजेसुल्तानपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के श्याम दुलारी आई टी आई कॉलेज भरौली पहुंचे। भाजपा के नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर अमित गिरी को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Ambedkar Nagar News: Workers gave a grand welcome to the newly elected BJP Mandal President Amit Giri.आपको बता दें कि नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित गिरी ने बताया कि राजेसुल्तानपुर मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर आप सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत और धन्यवाद देता हूं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिशन 2024 के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसमें वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता से काम करें। राजेसुल्तानपुर मण्डल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

Ambedkar Nagar News: Workers gave a grand welcome to the newly elected BJP Mandal President Amit Giri.
कार्यक्रम का संचालन विशाल सिंह ने किया।भाजपा मण्डल अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राधेश्याम पांडेय ने कहा कि अमित गिरी को राजेसुल्तानपुर का मण्डल अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। वही मंडल अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर का स्वागत समारोह कार्यक्रम राधेश्याम पांडेय के द्वारा किया गया ।इस मौके पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा रविंद्र सिंह उर्फ रामा वर्मा शक्ति केंद्र संयोजक अवधेश शुक्ला शत्रुघ्न गौतम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह अंगद कुमार सीता पांडे अंकुर पांडे पंचायत जिला संयोजक प्रकोष्ठ प्रकाश चंद्र शुक्ला गंगा मिश्रा सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending News