अम्बेडकर नगर न्यूज : महिला ने फंदे से लटकर गवाई जान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्यत्र परीक्षण के लिए भेजा

Ambedkar Nagar News: Woman committed suicide by hanging herself. Police took the body into custody and sent it elsewhere for testing.
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले के थाना राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत ग्राम कियामपुर मे बंद कमरे में महिला का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया जानकारी होने पर पुलिस व मायके पक्ष के लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया।

Ambedkar Nagar News: Woman committed suicide by hanging herself. Police took the body into custody and sent it elsewhere for testing.

आपको बता दें कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गांव कियामपुर में 25 वर्षीय महिला किरन पत्नी जितेंद्र वर्मा का शव मंगलवार देर शाम को घर के बंद कमरे में फंदे से लटक रहा था घर में मौजूद सास ससुर ने खिड़की से देखा तो पास पड़ोस के लोगों को बताया । घटना की सूचना आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना अंतर्गत महजी देवारा निवासी मायके पक्ष के लोगों को भी दी गई। इस बीच राजेसुल्तानपुर पुलिस भी सूचना पाकर पहुंच गई ग्रामीणो की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को निकल गया।

Ambedkar Nagar News: Woman committed suicide by hanging herself. Police took the body into custody and sent it elsewhere for testing.

बताया जाता है कि मृतक किरन का विवाह 22 माह पूर्व जितेंद्र के साथ हुआ था। जितेंद्र रोजी रोटी कमाने परिवार का भरण-पोषण के लिए दिल्ली शहर में ड्राइवर की नौकरी कर रहा है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी की। थानाध्यक्ष संतकुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है शव को कब्जे में लेकर अन्यत्र परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

You may have missed