अम्बेडकर नगर न्यूज: आज का सहयोग कल का सहारा(TSCT)शिक्षकों ने 15दिन में किया 49लाख का सहयोग

Ambedkar Nagar News: Today's support is tomorrow's support (TSCT), teachers contributed Rs 49 lakh in 15 days.
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले मे TSCT कार्यकारिणी का गठन प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा हुआ है। TSCT टीम बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षको , अनुचरों एवं डायट प्रवक्ताओं को जो इससे जुड़े होते हैं और सहयोग करते रहते हैं, उन्हें असामयिक मृत्यु होने की स्थिति में आर्थिक सहयोग करने वाली संस्था है। इसी श्रृंखला में माह जुलाई में एक रोड एक्सीडेंट में अकबरपुर के शिक्षक स्व0 कौशल कुमार त्रिपाठी जी की आकस्मिक मृत्यु हो गयी। जब एक परिवार का मुखिया, परिवार को चलाने वाला अचानक चला जाता है, तो उसके पीछे रह जाता है। उसका मजबूर परिवार , रह जाती हैं उसकी सारी जिम्मेदारियां। ऐसे में अपने शिक्षक परिवार को सहारा देने की पवित्र जिम्मेदारी इसका बीड़ा शिक्षकों ने ही उठा लिया है। TSCT जिला प्रवक्ता अम्बेडकर नगर ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि माह अक्टूबर 2023 में अम्बेडकर नगर से 3162 शिक्षक साथियों ने और पूरे प्रदेश से लगभग 1 लाख 40 हजार शिक्षक साथियों ने 15 दिन में 35-35 रुपये जोड़कर इस पुनीत कार्य मे सहयोग किया और हमारे 5 दिवंगत शिक्षक परिवारों को लगभग 49-49 लाख रुपये( कुल लगभग 2.45 करोड़ रुपये) का सहयोग पहुँचाया।

Ambedkar Nagar News: Today's support is tomorrow's support (TSCT), teachers contributed Rs 49 lakh in 15 days.
जिला संयोजक लाल चंद्र यादव ने बताया कि जनपद व प्रदेश से हमारे शिक्षक भाई बहन बढ़ चढ़ कर इसमें भागीदारी दिखा रहे हैं और TSCT के जनक/ संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य जी के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं।TSCT उत्तर प्रदेश में प्रदेश स्तर पर दिवंगत शिक्षको के परिजनों को सहयोग का कार्य कर रही है और पूरे प्रदेश में हर तरफ इसकी भूरी भूरी प्रशंसा भी हो रही है। इस मौके पर TSCT जिला सह संयोजक ऋषभ सिंह, राकेश कुमार,राम पलट सिंह,शैलेंद्र यादव, एसपी सिंह,श्याम सिंगार,विपिन कुमार , सरिता,सुनील कुमार सहित आदि शिक्षक शिक्षिकाएं आदिलोग मौजूद रहे। जिला टीम ने बताया कि TSCT पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था पर काम करती है और यहां शिक्षक पैसा सीधे नॉमिनी के खातों में भेजती है। जनवरी 2024 से TSCT गंभीर बीमारी में इलाज हेतु सहयोग देने की योजना पर भी कार्य कर रही है ।Ambedkar Nagar News: Today's support is tomorrow's support (TSCT), teachers contributed Rs 49 lakh in 15 days.

TSCT अब तक पूरे प्रदेश में 132 शिक्षक परिवारों को लगभग 33 करोड़ रुपये का कुल सहयोग कर चुकी है। टीम द्वारा सभी सहयोगी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और ज्यादा से ज्यादा शिक्षको से इस योजना में जुड़ने हेतु अपील भी किया गया ।

You may have missed