Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज शिक्षक ने युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पिता से खेत का कराया बैनामा न तो नौकरी न जमीन

जनवाद टाइम्स 19 November 2023
अम्बेडकर नगर न्यूज शिक्षक ने युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पिता से खेत का कराया बैनामा न तो नौकरी न जमीन
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के थाना राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुबारकपुर पिकार निवासी युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए की मांग की गई नकद रुपए की व्यवस्था न होने पर पीड़ित के पिता से जमीन बैनामा करवा लिए जालसाजो ने और वर्षो से पीड़ित को दो धोखेबाजों के यहां चक्कर लगा रहा है ।

अम्बेडकर नगर न्यूज शिक्षक ने युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पिता से खेत का कराया बैनामा न तो नौकरी न जमीन

पीड़ित परिवार को न तो नौकरी मिली और घर की जमीन भी जलसाजो ने लिखवा लिया मजे की बात यह है कि नौकरी के नाम पर 5लाख रुपए की मांग करने वाले और पीड़ित की जमीन बैनामा करवाने वाले दो अध्यापक हैं जो शिक्षक जैसे पद को कलंकित कर रहे हैं। पीड़ित परिवार न्याय के लिए मुख्यमंत्री,सीएम हेल्पलाइन 1076, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, तहसील दिवस पर शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है । परन्तु गंभीर घटना पर भी प्रशासन की तरफ से अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। नौकरी के नाम पर जालसाजी करने वाले दो शिक्षको में एक लक्ष्मीकांत ने तो यहां तक हिम्मत कर डाली कि तहसीलदार कोर्ट में लक्ष्मीकांत ने फर्जी अप्लीकेशन देकर कागज में अपने को स्व. रुपई राम का पुत्र होने का दावा कर दिया जिसकी जानकारी जब प्रार्थी के परिवार को हुई तो पूरा परिवार अवाक रह गया। पीड़ित अनुसूचित जाति से चमार जाति का है पीड़ित 2019 में बी.एड. करके रोजगार की तलाश में था । इसी बीच प्रार्थी की मुलाकात जून 2021 में लक्ष्मीकांत पुत्र जयराम निवासी ग्राम शंकरपुर धरमपुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अंबेडकरनगर व सूर्यभान पुत्र राम बिहारी विश्वकर्मा निवासी ग्राम इंदौरपुर उर्फ घिनहापुर सिद्धनाथ थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर से हुई दोनों व्यक्ति आपस में मित्र है तथा प्राइमरी स्कूल में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं।

अम्बेडकर नगर न्यूज शिक्षक ने युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पिता से खेत का कराया बैनामा न तो नौकरी न जमीन आपसी बातचीत के दौरान सूर्यभान विश्वकर्मा ने कहा कि अध्यापक भर्ती की शेष सूची आने वाली है हम लोगों की पकड़ ऊपर तक है किसी को प्राइमरी में।नौकरी करनी हो वह हम लोगों से संपर्क कर सकता है। पीड़ित ने कहा हम भी बी.एड.पास हैं।हमारा ही करवा दीजिए तब सूर्यभान व लक्ष्मीकांत ने कहा कि माह अगस्त तक 5 लाख रुपये की व्यवस्था करो हम लोग तुम्हारी नौकरी प्राइमरी में मास्टर पद पर लगवा देंगे ।पीड़ित ने अपने परिवार में उक्त बात की चर्चा किया सभी लोग तैयार हो गए परंतु माह अगस्त 2021 तक पैसे की व्यवस्था न हो सकी।पीड़ित के पिता पैसे की व्यवस्था हेतु खेत बेचने को तैयार हो गए। खेत बेचने की जानकारी सूर्यभान वी लक्ष्मीकांत को हुई तो सूर्यभान ने कहा कि आप अपना खेत हमें बेच दो हम आपकी नौकरी लगवा देंगे। पीड़ित के पिता ने बेटे के उज्जवल भविष्य के लिए खेत की बिक्री उक्त दोनों के पक्ष में करने हेतु तैयार हो गए । चूंकि पीड़ित के पिता अनूसूचित जाति के व्यक्ति हैं इसलिए सरकारी मास्टर लक्ष्मीकांत पुत्र जयराम अनुसूचित जाति के होने के कारण उनके पक्ष में दिनांक 25/08/2021 को गाटा संख्या 147, .063 हेक्टेयर का वैनामा करा दिया। इसके बाद से प्रार्थी को नौकरी देने के नाम पर सालों तक दौड़ाया गया थक हारकर पीड़ित ने जब नौकरी नहीं मिली तब खेत के बैनामा का पैसा मांगा तो सरकारी मास्टर सूर्यभान विश्वकर्मा पुत्र राम बिहारी ने मां बहन जातिसूचक शब्दों की गाली देते हुए कहा कि तुम्हारी जमीन का बैनामा हम लोग करवा चुके हैं खारिज दाखिल भी करवा लेंगे और बहुत दौड़ धूप करोगे तो जान से हाथ धोना।पड़ सकता है। पीड़ित ने न्याय पाने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई है जिसपर प्रशासन की आंख कब खुलती है यह तो भविष्य के गर्भ में है।

Post navigation

Previous: Bihar News-आज राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष श्री नागेंद्र प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक
Next: Agra News : विकास परिषद आगरा संस्कार मुख्य शाखा द्वारा आज भारत व ऑस्ट्रेलिया के मैच का वर्ड देखने के लिए 200 फुट की बड़ी स्क्रीन लगवा कर अपने परिषद के सदस्यों को मैच दिखाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.