अम्बेडकर नगर न्यूज: बसपा पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र गौतम को अयोध्या मंडल का मुख्य जोन इंचार्ज बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

अम्बेडकर नगर न्यूज: बसपा पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र गौतम को अयोध्या मंडल का मुख्य जोन इंचार्ज बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर समाजसेवी व बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र गौतम को बसपा अयोध्या मंडल का मुख्य जोन इंचार्ज बनाया गया है ।अम्बेडकर नगर न्यूज: बसपा पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र गौतम को अयोध्या मंडल का मुख्य जोन इंचार्ज बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

आपको बता दें कि बसपा कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है वही उनके आवास पर पहुंच कर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है साथ ही एक दूसरे को मुंह मीठा किया। हरिश्चंद्र गौतम के आवास पर कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनको फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी पुर्व मुख्यमंत्री बहन जी के द्वारा दी गई है ।मैं उसका बखूबी से पालन करूंगा और आगामी चुनाव 2024 में पूरा जोर लगा कर बहन कुमारी मायावती को शीर्ष पद पर ले जाने के लिए पूरे तन मन के साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तैयारी करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो वह बेझिक हमको फोन करें या हमसे मिले हमसे जो भी हो सकेगा मैं उसका सहयोग करूंगा। वही कमलेश निषाद को पुनः अयोध्या मंडल का जोन इंचार्ज बनाया गया कमलेश निषाद नगर पंचायत राजेसुलतानपुर के प्रबल दावेदार प्रत्याशी हैं और वह निषाद और और पिछड़ी जातियों में उनकी पकड़ बहुत मजबूत है ।अम्बेडकर नगर न्यूज: बसपा पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र गौतम को अयोध्या मंडल का मुख्य जोन इंचार्ज बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

इस मौके पर अर्जुन सिंह नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर रविंद्र कुमार सेक्टर अध्यक्ष राजेश राम पूर्व नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य गुड्डू मौर्य बिंदु सोनू बद्रीनाथ रामप्रताप विजय कुमार बीबीएफ संयोजक अध्यक्ष, रामजीत रामचंद्र गुलाब चंद्र फूलचंद्र रवि राहुल हीरा निषाद शंकर सर्जन सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending News