अम्बेडकर नगर न्यूज : सड़क मार्ग बीच में लगभग डेढ़ किलोमीटर टूटकर कर बड़े-बड़े गड्ढों में हुई तब्दील राहगीरों को परेशानियों का करना पड़ता है सामना

सड़क मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो ने से राहगीरों को परेशानियों का करना पड़ता सामना
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर अंतर्गत नगर पंचायत जहांगीरगंज बैंक ऑफ बड़ौदा से बाबा अवधदास तपोस्थली रामबाग घाट को जाने वाली सड़क बीच में लगभग डेढ़ किलोमीटर टूटकर कर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है । धर्मस्थली रामबाग जाने वाली सड़क की ऐसी दुर्दशा है कि इस पर वाहन तो क्या पैदल चलना दुश्वार हो गया है ।IMG 20230217 WA0075

आपको बता दें कि सड़क की गिट्टी क्या सड़क पर डाले गए बोल्डर भी गायब हो गए हैं चंदनपुर से बकड़ापुर चौराहा तक लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क पर आए दिन यात्री गिरकर चोटहिल हो रहे हैं । लगभग 10-12 गांव को जोड़ने वाली सड़क करीब 10 किलोमीटर की लंबाई है जिस पर मरम्मत कार्य हुआ था लेकिन जहां सड़क की हालत अत्यंत दयनीय थी सड़क डेढ़ किलोमीटर टूट गई थी वहां दो बार से छोड़ दिया जा रहा है। खस्ताहाल सड़क के बारे में क्षेत्रीय लोगों ने समाचार पत्रों के माध्यम से शासन एवं प्रशासन कई बार अवगत कराया और अधिकारियों तक आवाज पहुंचाने का कार्य किया लेकिन इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है । धार्मिक स्थल पर जाने वाली सड़क जहां हर रविवार को हजारों की संख्या में दर्शनार्थी सरयू नदी में डुबकी लगाते हैं एवं समाधि बाबा का पूजा अर्चना करते हैं वह सड़क आज 2 वर्षों से यात्रियों को आंसू रुला रहा है ।सड़क मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो ने से राहगीरों को परेशानियों का करना पड़ता सामना

रामबाग स्थान के महंत हरिदास बाबा एवं क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत कराना अति आवश्यक है जिससे आवागमन दुरुस्त हो सके जिससे दर्शनार्थियों के आने जाने में दुश्वारी न।हो । क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं शासन प्रशासन का ध्यान खबर के माध्यम से सड़क मरम्मत कार्य अविलंब कराने की तरफ इंगित करते हैं ।

Trending News