अम्बेडकर नगर न्यूज : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता पद पर होनहार छात्र अमन श्रीवास्तव का हुआ चयन क्षेत्र का किया नाम रोशन

अम्बेडकर नगर न्यूज : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता पद पर होनहार छात्र अमन श्रीवास्तव का हुआ चयन क्षेत्र का किया नाम रोशन
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट नवसृजित नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्लुपुर मजगंवा के गोबड़उर गांव निवासी अमन श्रीवास्तव पुत्र मनोज श्रीवास्तव ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर चयनित होकर परिवार एवं क्षेत्र का नाम किया रोशन परिवार के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार अमन श्रीवास्तव बचपन से ही होनहार था ।शिक्षा क्षेत्र में अधिक रूचि रखता था अमन के पिता कृषि का कार्य करते थे जिससे परिवार का जीविकोपार्जन एवं बच्चों की शिक्षा दीक्षा चलती थी ।अमन अपनी दशवीं कक्षा की पढ़ाई गांव के ही विद्याल राज इंण्टर कॉलेज मल्लूपुर से किया तत्पश्चात इंजीनियरिंग डिप्लोमा सावित्री बाई फूले गवर्नमेंट पाँलिटेक्निक आजमगढ़ से किया ।एवं एक्सीलेंट विजन टेक्निकल ऐकेडमी इलाहाबाद से आनलाइन कोचिंग कर किया प्रथम बार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राजस्व लेखपाल पद पर चयनित हुआ तथा केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता पद पर भी होनहार छात्र ने चयनित होकर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

अम्बेडकर नगर न्यूज : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता पद पर होनहार छात्र अमन श्रीवास्तव का हुआ चयन क्षेत्र का किया नाम रोशन

अमन का बड़ा भाई शिवम् ब्लॉक कोआँर्डिनेटर पर कार्यरत हैं अमन श्रीवास्तव अपने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता तथा चाचा एवं गुरूजनो को दिया अमन के चाचा अमूल श्रीवास्तव संक्रमण रोग अधिकारी के पद पर आजमगढ़ में कार्यरत हैं।

अम्बेडकर नगर न्यूज : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता पद पर होनहार छात्र अमन श्रीवास्तव का हुआ चयन क्षेत्र का किया नाम रोशन

Trending News