अम्बेडकर नगर न्यूज लोकसभा चुनाव को संपन्न करने के लिए आये हुऐ पंजाब पुलिस 1563 डी बटालियन को प्रधानाचार्य ने सुरक्षा कर्मियों को पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

Ambedkar Nagar News Principal welcomed the Punjab Police 1563D Battalion who had come to conduct the Lok Sabha elections by giving a flower bouquet to the security personnel
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र संत कबीर नगर के अंतर्गत आने वाली विधानसभा आलापुर में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए पंजाब पुलिस की 1563 डी बटालियन थाना राजेसुल्तानपुर के चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पुरनपुर पहुंची जहां सुरक्षा कर्मियों के पहुंचने पर थाना अध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर श्रीमती सुषमा सिंह ने अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को पुष्पगुच्छ देकर और रोली चंदन लगाकर शानदार स्वागत सम्मान किया ।Ambedkar Nagar News Principal welcomed the Punjab Police 1563D Battalion who had come to conduct the Lok Sabha elections by giving a flower bouquet to the security personnel

आपको बता दें कि इस दौरान डीएसपी दलजीत कुमार इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह डीएसपी दलजीत कुमार के रीडर बलविंदर सिंह के साथ सैकड़ो जवान विद्यालय पर पहुंचे । थाना अध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी एवं प्रधानाचार्य सुषमा सिंह ने सभी सुरक्षा कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें जलपान कराने के बाद विद्यालय में व्यवस्थित कमरों तक छोड़ा। पंजाब पुलिस के डीएसपी दलजीत कुमार ने सभी कमरों का निरीक्षण किया और विद्यालय पर सुरक्षा बलों की लिए की गई व्यवस्था की सराहना किया और प्रधानाचार्य सुषमा सिंह थाना अध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी हेड कांस्टेबल सुभाष यादव की प्रशंसा किया ।Ambedkar Nagar News Principal welcomed the Punjab Police 1563D Battalion who had come to conduct the Lok Sabha elections by giving a flower bouquet to the security personnel

इस मौके पर कांस्टेबल रविंद्र चौहान विद्यालय की शिक्षक अर्चना तिवारी ज्ञानेन्द्र सिंह,बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।

Trending News