Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : न्यौरी चौक पर गाड़ियों से लगा जाम आवागमन में लोगों को परेशानियों का करना पड़ रहा है सामना

जनवाद टाइम्स 22 May 2023
IMG-20230521-WA0114
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर तहसील क्षेत्र के निकट दक्षिणी छोर पर न्यौरी मुख्य चौक एवं रामनगर मुख्य मार्ग पर आज दोपहर लगभग 12 बजे से लेकर 2 बजे तक पूरी तरह से जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण परीक्षार्थियों एवं यात्रियों को दोपहर की कड़ी धूप में अत्यधिक परेशान होना पड़ा।
विश्वविद्यालयों की कुछ परीक्षाएं अभी भी चल रही हैं उसी क्रम में आज परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षार्थियों को वापस लौटते समय एकाएक रामनगर मुख्य मार्ग एवं न्यौरी मुख्य चौक पूरी तरह से लगभग 2 घंटे तक जाम रहा जिसके कारण परीक्षार्थियों यात्रियों को दोपहर की कड़ी धूप में परेशान होना पड़ा।

IMG 20230521 WA0114
जाम लगने का मुख्य कारण एक तो परीक्षा का पेपर समाप्त होना। तथा न्यौरी अंडरपास एवं रामनगर रोड पर दुकानदारों का अतिक्रमण बताया जा रहा है। अंडर पास में गन्ने का जूस एवं अन्य दुकाने लगी होने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
दोपहर में लगभग 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही कुछ सामाजिक लोगों ने कड़ाके की धूप में जाम खुलवाने में अपना अहम योगदान दिया परंतु कटका पुलिस हमेशा की तरह आज भी चौक से गायब रही।
किसी संभ्रांत व्यक्ति ने थानाध्यक्ष कटका अभय कुमार मौर्य को जाम की सूचना दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कटका ने जामा स्तर पर पुलिस कर्मियों को भेजा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। देर से पहुंची पुलिस ने भी कुछ देर जाम को खुलवाया कर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराकर आम जनमानस को राहत पहुंचाई।

अम्बेडकर नगर न्यूज : न्यौरी चौक पर गाड़ियों से लगा जाम आवागमन में लोगों को परेशानियों का करना पड़ रहा है सामना
इस समय लग्न भी चल रही है साथ ही साथ परीक्षाएं भी चल रही हैं । इस समय न्यौरी चौक पर पुलिस को हमेशा रहना चाहिए परंतु आज मौके पर पुलिस नहीं थी जिसके कारण जाम खुलने में 2 घंटे लग गए परीक्षार्थी और यात्री इस कड़ी धूप में अत्यधिक परेशान दिखाई दिए।
जाम की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना अध्यक्ष कटका अभय कुमार मौर्य ने सिपाहियों को भेजकर जाम को खुलवा कर जाम में फंसे विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को अत्यधिक राहत प्रदान की।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :हीटवेब से बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को दिशा निर्देश
Next: Bihar News अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में युवक लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.