अम्बेडकर नगर न्यूज : इस ठंड के मौसम में 500 गरीब असहाय लोगों को किया कंबल वितरित मनोज जायसवाल

अम्बेडकर नगर न्यूज : इस ठंड के मौसम में 500 गरीब असहाय लोगों को किया कंबल वितरित मनोज जायसवाल
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर सदगुरु कबीर आश्रम राजे शहरयारपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी पत्नी मनोज जयसवाल द्वारा महन्त बाबा निर्भयदास की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर सन्त कुमार सिंह ने लगभग 500 गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया।IMG 20240124 WA0160

कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर सन्त कुमार सिंह ने कंबल वितरित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी और उनके पति मनोज जयसवाल की सराहना करते हुए भीषण ठंड में कंबल वितरण को पुनीत कार्य बताया जिससे गरीबों एवं असहाय लोगों को ठंड से राहत मिलेगी थानाध्यक्ष ने कहा कि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के इस मौके पर गरीबों एवं असहायों के बीच रहकर मन को शांति मिलती है। इस मौके पर प्रांगण में भजन कीर्तन के साथ भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण उपस्थित लोगों को दिखाया गया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमन मौर्या, साधना गुप्ता व कुमारी खुशी मौजूद रही कार्यक्रम का संचालन श्यामू सिंह व वीरेन्द्र सिंह ने किया । पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी एवं मनोज जयसवाल ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया ।अम्बेडकर नगर न्यूज : इस ठंड के मौसम में 500 गरीब असहाय लोगों को किया कंबल वितरित मनोज जायसवाल

कम्बल वितरण कार्यक्रम में नगर पंचायत के लगभग 500 लोगों को कंबल वितरित किया गया ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे लोगों ने बताया गर्म कंबल मिलने से ठंड से राहत मिलेगी। इस मौके पर सन्तोष सिंह, बाबा धर्मदास, प्रबंधक कृष्णचंद्र दूबे, सुदर्शन, त्रिभुवन सिंह,शम्भू, तौफीक, समशेर अहमद,नन्दलाल गौतम, कमलेश सिंह सहित हजारों महिला पुरुष मौजूद रहे।

Trending News