अम्बेडकर नगर न्यूज : विधान परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्राधिकारी आलापुर ने ब्लॉक मुख्यालय परिसर का किया निरीक्षण

अम्बेडकर नगर न्यूज : विधान परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्राधिकारी आलापुर ने ब्लॉक मुख्यालय परिसर का किया निरीक्षण
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र मे प्रदेश में आगामी 30 जनवरी को होने वाले शिक्षक स्नातक चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है विधान परिषद सदस्य स्नातक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर फैजाबाद के बूथों का भौतिक सत्यापन क्षेत्राधिकारी आलापुर राम बहादुर सिंह के नेतृत्व में किया गया ।अम्बेडकर नगर न्यूज : विधान परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्राधिकारी आलापुर ने ब्लॉक मुख्यालय परिसर का किया निरीक्षण

आपको बता दें कि आगामी 30 जनवरी को होने वाले शिक्षक स्नातक निर्वाचन चुनाव में विकासखंड मुख्यालय जहांगीरगंज पर मतदान होना है जिसके भौतिक सत्यापन एवं प्रशासनिक व्यवस्था की तैयारी परखने क्षेत्राधिकारी आलापुर आरबी सिंह ब्लाक मुख्यालय जहांगीरगंज पहुंचे । इस दौरान क्षेत्राधिकारी आलापुर आरबी सिंह थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर जयप्रकाश सिंह मय फोर्स मौजूद रहे । क्षेत्राधिकारी ने ब्लॉक मुख्यालय परिसर का मुआयना किया एवं मतदान होने वाले कक्ष और सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था हेतु जरूरी निर्देश थानाध्यक्ष को दिया ।अम्बेडकर नगर न्यूज : विधान परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्राधिकारी आलापुर ने ब्लॉक मुख्यालय परिसर का किया निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी आलापुर ने बताया कि चुनाव में प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद व्यवस्था की जाएगी जिससे शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो सके ।

Trending News