अम्बेडकर नगर न्यूज : अज्ञात कारण से आग लगने से घर मे रखा का समान जलकर राख
संवाददाता पंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जनपद के थाना जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम ऐंनवा निवासी हबीबुल्लाह उर्फ पलालू के घर में सुबह करीब 4:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।

आग लगने के कारण घर की गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया स्थानीय व ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया । सुबह करीब 4:00 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई आग हबीबुल्लाह ऊर्फ पाललु के घर में लगी थी पीड़ित ने बताया कि घर में कोई बिजली बोर्ड नहीं था जिससे शॉर्ट सर्किट हो सके उस घर में खाना भी नहीं बनाया जाता था जिससे आग लग सके ।

आग लगने का कारण आपसी रंजिश की आशंका जतायी जा रही है डायल 112 पर फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।