Ambedkar Nagar : आदर्श मानव समाज एवं देश हित में कार्य

IMG_20200826_170641
Share News

संवाददाता पंकज कुमार । आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान परसौली माडरमऊ अम्बेडकरनगर जिले के बिधानसभा आलापुर क्षेत्र उ.प्र. ने कोरोना जैसी वैशिक महामारी में जहॉ हाहाकार मचा था ऐसे में संस्था ने अपनी जिम्मेदारीयों को समझते हुए गॉव-गॉव में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ साथ साबुन, मास्क, सेनीटाइजर बाटने का कार्य किया गया ।

Ambedkar Nagar news

प्रवासी मजदूरों के भोजन की व्यवस्था के साथ हर गरीब जरूरतमंद की मदद कर रही है संस्था के अध्यक्ष की सोच है कि यह कार्य हमको उस समय पर करना पड़ा जब देश संकट में था । हमारा उद्देश्य तो पर्यावरण को स्वच्छ बनाना,जल संरक्षण करना,
गरीब बहन-बेटियों को हुनरमंद बनाना इसके लिए विभिन्न स्थानों पर सिलाई-पार्लर का प्रशिक्षण नि:शुल्क चल रहा है।
गरीब घर के बच्चों के लिए बिभिन्न स्थानों पर कोचिंग की प्रशिक्षण नि:शुल्क संचालित हो रही हैं,समाज में फैला अंधविश्वास,भ्रूणहत्या, दहेजप्रथा “बेटा-बेटी एक समान इनको चाहिए बराबर सम्मान”
संस्था यह कार्य समाज के लिए कर रही है ।

साथ ही मौसम को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्राम सचिव रायपुर अमृतलाल ने अपने घर के साथ साथ नजदीकी चार गावों में भी वृक्ष लगवाने का कार्य किया तो वहीं दूसरी तरफ संस्था सलाहकार गौरीश कुमार के निर्देशानुसार संस्था अध्यक्ष घनश्याम के नेतृत्व में इस मौके पर , मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य की अध्यक्षता में, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार, सचिव रोहित कुमार, रघुवर,अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे साथ के सभी पदाधिकारी जगह-जगह पेड़ लगाने का कार्य कर रहे हैं।

Trending News