Ambedkar Nagar : आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कद्दावर नेता अब्बास गाजी ने निजीकरण के खिलाफ दिया ज्ञापन

ASP Ambedkarnagar Uttar Pradesh
Share News

संवाददाता-पंकज कुमारअम्बेडकर नगर जिले में सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक व अन्य मांगों को लेकर बीते गुरुवार को भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर के पटेल नगर से कलेक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन किया।

IMG 20200925 195321

मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर आसपा के वरिष्ठ नेता अब्बास गाजी ने कहा कि राष्ट्रीय हित की भावना को ध्यान में रखते हुए सरकारी संस्थाओं,विभागों का निजीकरण तत्काल प्रभाव से रोका जाय।

ASP Ambedkarnagar Uttar Pradesh

निजी क्षेत्र में अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय को अनुपातिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किया जाय।अब्बास गाजी ने बताया कि सरकारी संस्थानों का निजीकरण होने से नौकरियों का प्रतिशत घटेगा।

जिससे देश के अल्पसंख्यक समुदाय के साथ दबे कुचले समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व भी घट जाएगा और सामाजिक अस्थिरता उत्पन्न हो जाएगी। इसलिए सरकारी संस्थानों का निजीकरण बंद होना चाहिए।

Bhim army Ambedkar Nagar Uttar Pradesh

इस दौरान ज्ञापन देने वालों में भीम आर्मी के कार्यकर्ता नवनीत कुमार,बबलू राज,मनीष कुमार, कायम अब्बास,शादाब खान, खान सफर और बड़ी संख्या में भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending News