Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Corona Virus के भय से उत्तर प्रदेश में बेसिक, माध्यमिक और हायर एजूकेशन की सभी परीक्षाएं दो अप्रैल तक रद्द

जनवाद टाइम्स 17 March 2020
IMG_20200317_230905
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया :    कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में आयोजित हो रही सभी परीक्षाओं को 2 अप्रैल तक के लिए रद्द करने का ऐलान किया है। सरकार ने दो अप्रैल तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने का भी फैसला किया है। राज्य सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के खतरे से निपटने के लिए ये कदम उठाए हैं।

 

IMG 20200317 230958

कौन कौन सी परीक्षाएं हुईं रद्द?
कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि राज्य में बेसिक, माध्यमिक और हायर एजूकेशन के इंस्टीट्यूट, स्कूल और कॉलेजों में होने वाली सभी परीक्षाओं को दो अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी जो परीक्षाएं उत्तर प्रदेश में चल रही हैं वो भी रद्द की गई हैं। जिसमे सभी विश्विद्यालय कानपुर/मेरठ, डॉॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा , जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद फिरोजाबाद इत्यादि, इसके अलावा राज्य में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को भी दो अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है । इससे पहले जारी एक आदेश में स्कूल-कॉलेजों को 22 मार्च तक बंद किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सभी स्कूल-कॉलेज दो अप्रैल तक बंद रखने और अगले आदेश तक परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

सरकार जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के सभी धर्म गुरुओं से अपील करेगी कि वे मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरिजाघरों में भीड़ जमा होने से रोकें। राज्य में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी सिनेमा घर, मल्टीप्लेक्स, जिम, पर्यटन स्थल भी दो अप्रैल तक बंद रहेंगे। इस अवधि में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तहसील दिवस और समाधान दिवस भी नहीं होगा।
शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण का असर अब अब दिहाड़ी मजदूरों पर भी नजर आने लगा है। ऐसे मजदूरों के भरण पोषण के लिये सरकार ने प्रदेश के वित्त मंत्री की अध्यक्षता में श्रम मंत्री और कृषि मंत्री की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम तीन दिन में रिपोर्ट देगी और उसी आधार पर फैसला लिया जाएगा कि इनकी मदद कैसे की जाए। कितनी लोगों को और कितनी राशि देनी है, इसका फैसला होने के बाद उसके खातों में आरटीजीएस के जरिये धन डाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप स्टेज-2 में है सरकार प्रयास कर रही है कि यह स्टेज-3 में ना पहुंचे। इसके साथ ही फैसला लिया गया है कि निजी क्षेत्र में कार्यरत पेशेवर घर से ही काम करें। अगर कोई सरकारी कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित होता है तो वह स्वस्थ होने तक अवकाश पर रहे, इस दौरान उसे सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित सभी लोगों का मुफ्त इलाज होगा।

पोस्टर बैनर लगाकर जागरूक किया जाए-
श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इस दौरान तहसील दिवस/मंगल दिवस व जिला स्तर पर होने आयोजित कार्यक्रम रद्द रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना से बचाव के लिए राज्यभर में पोस्टर बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए।

सभी पर्यटनस्थल 31 मार्च तक बंद-
श्रीकांत शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य के सभी पर्यटनस्थलों को 31 मार्च तक दर्शकों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि इन स्थलों पर रोजाना साफ-सफाई का कार्य नियमित रूप से जारी रहेगा।

सीबीएसई की परीक्षा कल –
सीबीएसई की 12वीं परीक्षाएं चल रही हैं। कल यानी 18 मार्च को सीबीएसई का पेपर है,ऐसे में यूपी के छात्र दुविधा में हैं कि कहीं उनकी परीक्षा तो नहीं रद्द हो गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक सीबीएसई की ओर से इस पर अभी कोई सूचना नहीं जारी की गई।

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश में सियासी राजनीतिक घमासान अपने चरम पर
Next: विधायक विश्वनाथगंज डॉक्टर आरके वर्मा के अथक प्रयास से विश्वनाथगंज विधानसभा के मांधाता लक्ष्मणपुर सड़वा चंद्रिका क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर लगेगी हाई मास्ट लाइट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.